ट्रेन से कटे व्यक्ति की पहचान हुई, मृतक है छापर के पांडोराई का मांगीलाल मेघवाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ट्रेन से कटे व्यक्ति की पहचान हुई, मृतक है छापर के पांडोराई का मांगीलाल मेघवाल

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां खानपुर रेलवे फाटक क्षेत्र में दिल्ली-जोधपुर ट्रेन के सामने आने से कटकर हुई मौत के मामले में मृत व्यक्ति की पहचान हो गई है। गुरुवार को यह हादसा हुआ, जिसके बाद मृतक के शरीर के क्षत-विक्षत अंगों को ‘टीम हारे का सहारा’ सुजानगढ़ की मदद से लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में शव कै रखवाया गया और उसकी पहचान के प्रयास किए गए। उसके वस्त्रों के चित्र व हुलिया आदि का प्रसार सोशल मीडिया व अन्य साधनों द्वारा किया गया तथा लोगों से पूछताछ भी की गई। आखिर उसकी पहचान हो गई। पहचान के लिए टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम सुंदर स्वर्णकार एवं लाडनूं पुलिस थाने के थानाधिकारी सीआई महीराम बिश्नोई के प्रयासों से मृतक की पहचान हो पाई। मृतक को मांगीलाल (62) पुत्र सुखाराम जाति मेघवाल निवासी पंडोराई (छापर) के रूप में पहचाना गया है। शिनाख्तगी के बाद शुक्रवार को मृतक के शव पोस्टमार्टम किया जाएगा। मांगीलाल मेघवाल की मौत या आत्महत्या के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मृत्यु के बारे में खुलासा संभव होगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now