लाडनूं के संस्कार स्कूल में मनाया गणगौर महोत्सव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के संस्कार स्कूल में मनाया गणगौर महोत्सव

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान के प्रमुख लोकपर्व गणगौर पर स्थानीय संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘गणगौर महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त महिला सदस्याओं ने गौर व ईशर की पूजा-अर्चना की। पूजन कार्यक्रम में सभी महिलाएं सज-धज कर शामिल हुई। इस दौरान डॉ. सुमन गोदारा ने गणगौर पर्व का महत्व बताया और कहा कि यह शिव और पार्वती की पूजा का लोकपर्व है। इसमें गण शब्द शिव के लिए और गौर शब्द पार्वती के लिए प्रयोग होता है। उन्होंने महिलाओं की गहन आस्था और मान्यताओं के बारे में भी बताया। संगीता ओस्तवाल ने बताया कि गणगौर पूजन को लेकर महिलाओं में गहरा उत्साह है।  इस अवसर पर संगीता ओस्तवाल व सुमन गोदारा के अलावा अंतिमा, अनीता, सुनीता, अन्नू, प्रीति, प्रियंका, नर्मदा, ललिता, नीतू, तुलसी, ऊर्वी आदि उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

शहर चुनें

Follow Us Now