गूगल डॉक्स से कई व्यक्ति मिलकर किसी डॉक्यूमेंट पर कर सकते हैं एक साथ कार्य- डा. भटनागर, गूगल डाॅक्यूमेंट पर मासिक व्याख्यान का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गूगल डॉक्स से कई व्यक्ति मिलकर किसी डॉक्यूमेंट पर कर सकते हैं एक साथ कार्य- डा. भटनागर,

गूगल डाॅक्यूमेंट पर मासिक व्याख्यान का आयोजन

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में आयोजित मासिक व्याख्यानमाला में ‘गूगल डोक्स’ पर आईटी की सहायक आचार्या डॉ. प्रगति भटनागर ने आधुनिक तकनीकी के ऑनलाइन वर्ड प्रोसेसर में समाहित खूबियों एवं उसके उपयोग की महत्ता को उजागर किया। उन्होंने गूगल डॉक्यूमेंट के उपयोग को प्रायोगिक रूप से भी साझा किया तथा बताया कि गूगल डॉक्स का उपयोग द्वारा कई सारे व्यक्ति मिलकर किसी डॉक्यूमेंट पर एक साथ कार्य कर सकते है। साथ ही गूगल डॉक्स के माध्यम से डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन पब्लिश भी किया जा सकता है। गूगल डॉक्स हमें अपनेे डॉक्यूमेंट में लिखे हुए कंटेंट से संबंधित रिसर्च पेपर्स, चित्र आदि इंटरनेट से खोज कर तुरंत उपलब्ध कराता है। गूगल डॉक में बनाए गए डॉक्यूमेंट को पीडीएफ, ईपीयूबी आदि अन्य कई फॉर्मेट में डाउनलोड भी किया जा सकता है। व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने अंत में व्याख्यान की समीक्षा करते हुए व्याख्यान को वर्तमान दौर की तकनीकी शिक्षा प्रणाली में उपयोगी एवं सारगर्भित बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन वर्ड प्रोसेसर का आने वाले समय में निश्चित रूप से सभी संकाय सदस्य समुचित उपयोग कर सकेंगे। अंत में व्याख्यानमाला प्रभारी अभिषेक चारण ने आभार ज्ञापित किया। व्याख्यान के दौरान प्रो. रेखा तिवारी, डॉ. बलबीर सिंह, श्वेता खटेड़, अभिषेक शर्मा, प्रेयस सोनी, देशना चारण, तनिष्का शर्मा घासीलाल शर्मा, अर्चना रांकावत आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now