जैविभा विश्वविद्यालय का 14वां दीक्षांत समारोह कल, महाराष्ट्र के राज्यपाल करेंगे शिरकत, प्रख्यात अर्थशास्त्री केवी कामथ व वेद विद्या के मनीषी डा. दयानन्द भार्गव को मानद उपाधि सहित 3900 विद्यार्थियों को होगा विभिन्न डिग्रियों का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैविभा विश्वविद्यालय का 14वां दीक्षांत समारोह कल, महाराष्ट्र के राज्यपाल करेंगे शिरकत,

प्रख्यात अर्थशास्त्री केवी कामथ व वेद विद्या के मनीषी डा. दयानन्द भार्गव को मानद उपाधि सहित 3900 विद्यार्थियों को होगा विभिन्न डिग्रियों का वितरण

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा ‘ए’ ग्रेड प्राप्त तीन दशक पुराने मानित विश्वविद्यालय जैन विश्वभारती इंस्टीट्यूट लाडनूं का 14वां दीक्षांत समारोह 19 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के वाशी में रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिडको प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित किया जाएगा। अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में आयोज्य इस दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्रके राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति व केन्द्र सरकार के विधि एवं न्याय तथा संस्कृति व संसदीय मामलात के मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उपस्थित रहेंगे। कुलपति प्रो. बच्छराज दगड़ के नेतृत्व में होने वाले इस दीक्षांत समारोह में कुल 3900 विद्यार्थियों को पीएचडी, गोल्ड मैडल, मैरिट सर्टिफिकेट एवं डिग्रियां प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह में भारतीय मेधा के प्रख्यात हस्ताक्षरों को ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ की मानद उपाधि से सम्मानित भी किया जाएगा। इनमें भारत में बैंकों की कार्यप्रणाली में युगांतरकारी परिवर्तनों के पुरोधा प्रख्यात अर्थशास्त्री केवी कामथ, जो आईसीसीआई, ब्रिक्स बैंक, इन्फोसिस आदि के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं, को इस वर्ष जैविभा संस्थान की मानद उपाधि प्रदान करने के साथ ही वेद एवं जैन विद्या के विश्रुत मनीषी प्रो. दयानंद भार्गव को भी मानद उपाधि प्रदान की जायेगी। 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now