लाडनूं में रेलवे पुलिया के पास बजरी से भरा डम्पर पलटा, चालक हुआ घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रेलवे पुलिया के पास बजरी से भरा डम्पर पलटा, चालक हुआ घायल

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित तिरपाल मार्केट के निकट वाहन पलटने का हादसा फिर घटित हो गया। यहां हाईवे का सड़क मरम्मत कार्य चल रहा है और इस कारण बजरी से भरा डम्पर बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में डम्पर चालक रामनारायण निवासी जसरासर घायल हो गया, जिसे तत्काल यहां राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। पूर्व पार्षद बाबूलाल दईया ने अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। इस हादसे को लेकर कुछ लोगों को कहना है कि ओवरटेक कर रहे वाहन को बचाने के चक्कर में यह बजरी से भरा हुआ डम्पर पलट गया। बताया जाता है कि यह डम्पर लोढ़सर से बजरी भर कर नागौर की तरफ जा रहा था। मौके से डिम्पल को हटाने के लिए ट्रेन मंगवाई जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now