लाडनूं में डाढाली करती माता मंदिर में चोरों ने दानपात्र उड़ाया, इससे पहले मंगलपुरा की भैरूंबाबा की बगीची में की थी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में आई चोर की पूरी पहचान, पता लगाने की चल रही है कोशिश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में डाढाली करती माता मंदिर में चोरों ने दानपात्र उड़ाया, इससे पहले मंगलपुरा की भैरूंबाबा की बगीची में की थी चोरी,

सीसीटीवी फुटेज में आई चोर की पूरी पहचान, पता लगाने की चल रही है कोशिश

लाडनूं (kalamkala.in)। मंगलपुरा के पास हाईवे पर स्थित भैंरू बाबा की बगीची में चोरी होने के बाद दो ही दिनों में वहां पुलिया के पास डीडवाना रोड पर स्थित डाढाली करणी माता मंदिर में भी चोरों ने हाथ साफ कर डाला। चोरों की शक्लो-सूरत सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। उम्मीद है कि चोर शीघ्र ही पकड़े जाएंगे।डाढ़ाली करणी माता मंदिर मंगलपुरा लाडनूं में यह चोरी शनिवार को दिनदहाड़े हुई। चोरी सायं 4.20 से 4.50 बजे के मध्य हुई। चोर मंदिर के पीछे कुछ दीवार लांघ कर मंदिर में घुसा और मंदिर का दानपात्र लेकर उसी रास्ते पिछवाड़े की दीवार से कूद कर वापस चला गया। चोर की ये हरकतें और कद-काठी, चेहरा-मोहरा, वेशभूषा सब सीसी टीवी फुटेज में आ चुके हैं। महेंद्र चारण ने बताया कि पुलिस को इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करके चोर को पकड़ना चाहिए। यह हजारों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ मामला है। मंदिर के भक्तों ने काफी कोशिश भी की, लेकिन अभी तक चोरों का कोई पता नहीं लग पाया है। यहां गौरतलब है कि मंगलपुरा में ही हाईवे पर स्थित भैरूंबाबा की बगीची में दो दिन पहले दो ताम्बे के कलश की चोरी भी किसी अज्ञात चोर ने कर ली थी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now