लाडनूं के कमल चौक में हिंदू सम्मेलन आज, मिलेगा संतों का सान्निध्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के कमल चौक में हिंदू सम्मेलन आज, मिलेगा संतों का सान्निध्य

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना के अनुसार विभिन्न बस्ती क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लाडनूं के मालियों का बास स्थित कमल सैनी चौक में हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर पहले प्रातः 9 बजे से कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में सजी-धजी महिलाएं सिर पर जल से भरा कलश व नारियल लेकर बस स्टेंड स्थित खाखी जी की बगीची मंदिर से शुरू होकर राहू गेट होते हुए दर्जियों की गली से मालियों का बास से शीतला माता मंदिर जाएगी और वहां से फिर कमल चौक पहुंचेगी। कलश यात्रा के लिए पार्षद सुमित्रा आर्य, आरएसएस के सोहनलाल परिहार, हस्तीमल जांगिड़ आदि घर-घर जाकर महिलाओं को नारियल वितरित किए हैं। कमल चौक में आयोजित हिंदू सम्मेलन में पाबोलाव सिद्धधाम हनुमत्पीठ के संत कमलेश्वर भारती, करंट बालाजी मंदिर से संत बजरंग पुरी महाराज, मुरली मनोहर मंदिर के महंत गौतमदत्त शास्त्री आदि संतों का सान्निध्य रहेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now