महिला लक्षित समूह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिला लक्षित समूह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत यहां बिसायतियों की गली में महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता विषय पर एक ‘जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एवं अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें कैप रूडीप के असलम खान ने महिलाओं को सीवरेज परियोजना की उपयोगिता एवं महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंदे पानी का ठहराव मलेरिया, डेंगू, वायरल बुखार, उल्टी-दस्त जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों को जन्म देता है। इससे बचाव हेतु प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह कनेक्शन के समय अपने घर का सीवरेज कनेक्शन कराए तथा परियोजना कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करे। उन्होंने महिलाओं को यह भी बताया कि सीवरेज लाइन में किसी भी प्रकार का ठोस कचरा, प्लास्टिक, सेनेटरी नेपकिन, बच्चों के डायपर अथवा अन्य अपशिष्ट न डालें, क्योंकि इससे सीवरेज लाइन अवरुद्ध हो जाती है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने घरों के स्नानघरों के नालों पर स्टील की जाली लगाने की अपील की, जिससे शैम्पू पाउच एवं अन्य ठोस पदार्थ सीवरेज लाइन में प्रवेश न कर सकें और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो। कार्यक्रम में यह जानकारी भी दी गई कि सीवरेज जल को शहर से बाहर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में उपचारित किया जाएगा, जिसका उपयोग किसानों द्वारा सिंचाई हेतु तथा नगरपालिका द्वारा पार्कों एवं हरित क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नगरपालिका की आय में भी वृद्धि होगी, जो शहर के विकास में सहायक सिद्ध होगी। यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्षा जल को सीवरेज लाइन में प्रवाहित न करें, बल्कि इसे घरों में बने टैंकों में संग्रहित करें अथवा पृथक ड्रेनेज व्यवस्था के माध्यम से निकासी करें। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री शर्मा (वार्ड 17A) ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत ही नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि घरों से निकलने वाले कचरे को नगरपालिका द्वारा भेजे गए वाहनों में ही डालें तथा अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखें। साथ ही उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने पड़ोस एवं समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएँ।
कार्यक्रम में एस.ओ.टी. रामकिशोर सहित सरोज, फरीदा, शबाना, रौशनी, जायदा एवं क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now