लाडनूं क्षेत्र के विविध सात विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान, विद्यालयों को उपहार, भारत विकास परिषद् के ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम में स्व. लादूसिंह सांखला की स्मृति में किया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं क्षेत्र के विविध सात विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान, विद्यालयों को उपहार,

भारत विकास परिषद् के ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम में स्व. लादूसिंह सांखला की स्मृति में किया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं के तत्वावधान में ‘गुरुवंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के 7 विद्यालयों में किया गया।शिक्षक दिवस पर हर साल किया जाने वाले इस आयोजन में इस बार इन सात विद्यालयों में 3-3 टॉपर विद्यार्थियों को स्कूल बैग और पानी का बॉटल भेंट करके एवं दुपट्टा ओढ़कर पुरस्कृत किया गया। साथ ही इन सभी विद्यालयों के सारे शिक्षकों का सम्मान उन्हें टीचर बैग और दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। साथ ही सभी 7 विद्यालयों को ऑफिस में लगाने के लिए भारत विकास परिषद के आदर्श स्वामी विवेकानंद और भारत माता की तस्वीरें भेंट की गई। भारत विकास परिषद् के सक्रिय सदस्य राधेश्याम सांखला ने अपने आर्थिक सौजन्य से अपने पिताजी स्व. लादू सिंह जी सांखला की स्मृति में सांखला परिवार लाडनूं की तरफ से सभी सम्मान प्रदान किए।

सातों विद्यालयो के कार्यक्रम, सम्मान और कार्यकर्ता

ये सम्मान प्रदान करने के लिए भारत विकास परिषद द्वारा सभी विद्यालयों के लिए गठित अलग-अलग टीमों ने विद्यालयों में पहुंचकर सभी सम्मान प्रदान किए। शिवाजी पब्लिक विद्यालय ओड़ींट में यहां पर 17 शिक्षकों और 3 विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ विद्यालय को भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीरें भेंट की गई। यहां वक्ता के रूप में राधेश्याम सांखला ने परिषद के सेवा, सम्पर्क सहयोग, समर्पण, संस्कार आदि के बारे में जानकारी दी।सम्मान देने में सहयोगी किरण चंद सिंघी, रमेश सिंह राठौड़, राजेन्द्र माथुर, प्रकाश गिड़िया रहे।
राजकीय विद्यालय नम्बर 4 मगराबास लाडनूं में 15 शिक्षकों और 3 विद्यार्थियों के सम्मान के साथ विद्यालय को भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीरें भेंट की गई। यहां भाविप के प्रांतीय कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी ने परिषद के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी एवं सचिव सुरेश जाजू ने विद्यालय में किसी भी तरह की कमी के बारे में जानकारी ली और उन्हें हरसंभव पूरा करने का आश्वासन दिया। यहां कोषाध्यक्ष कैलाश घोडे़ला, सह सचिव विजय कुमार चौहान, मनीष शर्मा, दिनेश सोनी ने सभी का सम्मान किया।
शहीद मोडाराम राजकीय विद्यालय सुनारी में 21 शिक्षकों व 3 विद्यार्थियों के सम्मान के साथ विद्यालय को भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीरें भेंट की। यहां परिषद से प्रकल्प प्रभारी प्रकाश सोनी ने परिषद की गतिविधियों और प्रकल्प के बारे में जानकारी दी। परिषद संरक्षक हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, लूणकरण शर्मा ओर लक्ष्मण शर्मा ने पुरस्कार वितरण किये।
राजकीय सीनियर विद्यालय खानपुर में यहां पर 3 विद्यार्थियों और 17 शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही विद्यालय को भारत माता व स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें भेंट की गई। यहां राधेश्याम सांखला ने शिक्षक दिवस के महत्व पर गुरु व शिष्य के बारे जानकारी देते हुए कहा, यह केवल दिवस ही नहीं जीवन के मार्गदर्शन कराने वाले गुरु के समर्पण भाव दिवस है।किरणचंद सिंघी, रमेश सिंह राठौड़, सांवर मल प्रजापत, ललित सोनी, सुशील सोनी, गिरधर चौहान ने पुरस्कार वितरण किए और अपने विचार भी प्रकट किए।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय भियाणी में 2 विद्यार्थियों और 4 शिक्षकों का सम्मान किया गया। विद्यालय को भारत माता और स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें भेंट की गई। राधेश्याम सांखला, रमेश सिंह राठौड़, किरण चंद सिंघी, गिरधर चौहान, ललित सोनी, सुशील सोनी, नानक आडवाणी, सांवर मल प्रजापत ने सभी को सम्मानित किया।
राजकीय सीनियर विद्यालय बाकलिया में 25 शिक्षकों और 3 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय को भारत माता व स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें भेंट की गई। यहां प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रभारी हंसराज सोनी ने शिक्षक दिवस के वास्तविक मूल्य के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा, राजा राम और श्री कृष्ण के समय से गुरु वंदनीय है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष पुरूषोतम सोनी ने बताया कि पुरुषार्थ ओर संयम ही विद्यार्थी को आगे बढ़ाता है।पुरस्कार वितरण में कोषाध्यक्ष कैलाश घोडे़ला, विजय कुमार चौहान, दिनेश कुमार सोनी सहायक रहे।
प्यारी देवी तापड़िया आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जसवंतगढ़ में 26 शिक्षकों और 3 विद्यार्थियों को सम्मान दिया गया। यहां प्रांतीय महिला सह संयोजक दिव्या माथुर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु के आदेश का पालन करते हुए अपना जीवन सेवा, सहयोग, समर्पण, संस्कार, त्यागमय रखते हुए राष्ट्र को नई दिशा दी। भारत विकास परिषद की कार्यप्रणाली उसी के अनुरूप है। अंजनी कुमार सारस्वत ने आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को कई प्रेरणादायक जानकारियां दी।पुरस्कार वितरण में नितेश माथुर, गणेश चौहान, सुशील दाधीच, सुनीता दाधीच शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now