शिक्षक दिवस पर किया गया लाडनूं के सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भूतोड़िया स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह और मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षक दिवस पर किया गया लाडनूं के सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान,

भूतोड़िया स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह और मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुशील पीपलवा ने की। मुख्य अतिथि मनोज कुमार सोनी थे तथा विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी प्रकाश सोनी, निक्की जेतमाल, लक्ष्मीनारायण जड़िया, लूणकरण अगोया और डॉ. रेणु शर्मा रहे।

इन सबका किया गया सम्मान

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों पं. परमानंद शर्मा, बहादुर सिंह, सरोज वर्मा और जौहरी स्कूल के लक्ष्मण दास स्वामी का माल्यार्पण व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आकर्षण का केंद्र विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे।छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सभी उपस्थितजनों ने खूब सराहा।

कठिन परिश्रम व सही प्रबंधन से मिलती है सफलता

मोटिवेशनल सेमिनार के मुख्य वक्ता मोटिवेशनल गुरु डॉ. शंकर आकाश ने कहा कि व्यक्तित्व विकास में शिक्षक की भूमिका अहम् होती है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। सफलता की प्राप्ति कठिन परिश्रम और सही प्रबंधन से ही संभव है। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए निरन्तर तर प्रयास करना चाहिए तथा मुश्किलों का सामना करने में कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य जयनारायण रेगर, उपप्राचार्य गौतम कुमार, प्रवीण गोठवाल ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संयोजन सुरेंद्र सिंह जोधा व तारेश शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now