सैंकड़ों मरीजों ने उठाया निम्बी जोधां में चल रहे नि:शुल्क योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का लाभ, डॉ. ललित सोमानी की बिना दवा की कारगर उपचार विधि से चकित हैं सभी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सैंकड़ों मरीजों ने उठाया निम्बी जोधां में चल रहे नि:शुल्क योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का लाभ,

डॉ. ललित सोमानी की बिना दवा की कारगर उपचार विधि से चकित हैं सभी

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम पंचायत निम्बी जोधां मुख्यालय पर महेश्वरी भवन में आयोजित किए जा रहे 15 दिवसीय निःशुल्क योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में पिछले छह दिनों से लगातार सैंकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया है। सुयोग्य व अनुभवी चिकित्सक डा. ललित कुमार सोमानी द्वारा अपनी नि:शुल्क सेवाओं से योग के प्रयोगों और एक्यूप्रेशर पद्धति से आवश्यक उपकरणों की सहायता से मरीजों की जटिल और पीड़ादायक बीमारियों लकवा, गठिया, दमा, आंव, मोटापा, कमरदर्द एवं घुटने के दर्द आदि से राहत प्रदान की जा रही है। बिना किसी दवा के प्रयोग के बिना ही दर्जन भर से अधिक रोगों का उपचार सफलतापूर्वक किया जाना लोगों को चकित कर रहा है। शिक्षाविद व समाजसेवी जगदीश प्रसाद घिंटाला, हरिसिंह जोधा एवं अंबिका आदि विभिन्न आगंतुकों ने डा. ललित कुमार सोमानी की चिकित्सा व्यवस्था की सराहना की और बताया कि उनके द्वारा उपचारित रोगियों के लिए नियमित योग, व्यायाम तथा जीवन चक्र के बदलाव व जीवन शैली में बताये गये टिप्स से सप्ताह भर से लेकर एक-दो महिनों में माइग्रेन (आंधा शीशी), साईनस, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर एवं युवतियों खासकर महिलाओं में मासिक धर्म की तकलीफों से निजात मिलती है। समाजसेवी श्रवण कुमार उर्फ बबलू सारड़ा, हरि राम खीचड़ एवं तेजराज सिंह जोधा ने बताया कि पिछले ग्यारह वर्षों की सफलता के बाद बारहवीं बार निम्बी जोधां में इस पंद्रह दिवसीय विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री गोपाल भूतड़ा एवं समस्त भूतड़ा परिवार तथा अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति के तत्वावधान में किया गया है। शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 7 से लेकर दोपहर 1 बजे तक का रखा गया है। स्व. सेठ महादेव पूनमचंद भूतड़ा की पूण्य स्मृति में चलने वाले योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का समापन आगामी 6 अक्टूबर को किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now