मुख्य मार्गों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएं तो आएगी अपराधों में कमी, त्योहारों को लेकर हुई सीएलजी और शांति समिति की बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्य मार्गों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएं तो आएगी अपराधों में कमी,

त्योहारों को लेकर हुई सीएलजी और शांति समिति की बैठक

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूण्डवा थाने में शुक्रवार देर शाम को त्योंहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। ईद मिलादुन्नबी और दीपावली त्योहारों को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक मूंडवा विजय सांखला, तहसीलदार मनीराम खिचड़ और मूंडवा थाना अधिकारी रिछपाल सिंह चौधरी की उपस्थिति में शांति समिति और सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी त्योंहारों को आपस में मेलभाव रखते हुए मनाने की अपील की गई। साथ ही आगाह किया गया कि कोई भी असामाजिक तत्व कुछ गलत चेष्टाएं करता है और उससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है, तो उसकी सूचना तुरंत मूंडवा थाने में दी जावे। बैठक में अधिकारियों ने नशा की लत को रोकने की अपील भी की। इसके अलावा मूंडवा व अन्य गांवों में मुख्य मार्गों पर व्यापारियों या भामाशाहों द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते हुए कहा गया कि सीसीटीवी कैमरे अपराधियों को पकड़ने और अपराधों को रोकने में पुलिस के लिए सहायक साबित होते हैं।

बैठक में एडवोकेट अरुणा मुंडेल ने रोडवेज बसों के बाईपास निकालने को लेकर मुद्दा रखा। बैठक में मूंडवा तहसीलदार मनीराम खिचड़, मूंडवा सीओ विजय कुमार सांखला, मूंडवा थानाधिकारी रिछपाल सिंह, रालोपा नेता सुभाष कंदोई, मौलाना हाजी कारी रईस अहमद, मौलाना नईम अख्तर, रामरतन जेठू, शौकीन खोकर, एडवोकेट अरुणा, ज्योति वैष्णव, शिवलाल खेंण, मोहम्मद नदीम, नवरत्न बंग, ओमप्रकाश पटवारी, अब्राहिम, रफीक, दिनेश, चेनाराम, सिकंदर खौकर, आबिद मेहबूब नागौरी, इकबाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now