‘अगर इस रूट पर दोबारा बस चलाई तो गाड़ी को आग लगा देंगे’ प्राईवेट बस को जबरन रोक कर लाठियां बरसाई, मारपीट, तोड़-फोड़ और लूट की वारदात के साथ बस को बंद कराने के लिए धमकाया, करीब 15 आरोपियों में लाडनूं का व्यक्ति भी शामिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘अगर इस रूट पर दोबारा बस चलाई तो गाड़ी को आग लगा देंगे’

प्राईवेट बस को जबरन रोक कर लाठियां बरसाई, मारपीट, तोड़-फोड़ और लूट की वारदात के साथ बस को बंद कराने के लिए धमकाया,

करीब 15 आरोपियों में लाडनूं का व्यक्ति भी शामिल

लाडनूं (kalamkala.in)। नागौर रूट पर बसें चलाने से रोकने के लिए मनमर्जी व गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। सुजानगढ़ से हैदराबाद जाने वाली निजी यात्री बस को जबरन रोक कर तोड़फोड़ व मारपीट की तथा नकद राशि भी लूट ली गई। इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है।‌ आरोपियों में सभी लाडनूं और नागौर जिला क्षेत्र के शामिल हैं। बस ऑपरेटर राजाराम ने बताया कि हमलावरों में सुमेर सिंह (निवासी लाडनूं), सुनील शर्मा (मोडियावट डीडवाना), ओमप्रकाश (मूंडवा), धनेश, कमल, विकास पारीक, कालूराम सांखला (ताऊसर, नागौर) शामिल हैं। ऑपरेटर के आरोप है कि हाल ही में इसी रूट पर उन्होंने नई बसें शुरू की हैं, जिससे रंजिश के चलते यह हमला किया गया। ये लोग उनको इस रूट पर बस नहीं चलाने देना चाहते। आरोप है कि हथियारों से लैस करीब 10-15 लोगों ने बस को घेरकर जमकर उत्पात मचाया। ड्राइवर-कंडक्टर और खलासी से मारपीट की और उनके पास से यात्रियों से प्राप्त किराए की एकत्र रकम 40 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। इस अनायास हुई तोड़फोड़ व लूट की वारदात को देखकर बस की सवारियों में भय पैदा हुआ और भारी चीख-पुकार मच गई।

लाईटें, शीशे तोड़े, तोड़फोड़ में 2 लाख का नुक़सान, 40 हजार नकद छीने

बस ऑपरेटर राजाराम द्वारा इस वारदात के बारे में नसीराबाद सदर थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार यह वारदात 20 जुलाई की रात करीब 1 बजे हुई, जब उनकी बस लोहारवाड़ा के पास पहुंची, तभी पीछे से आई दो गाड़ियों ने बस को ओवरटेक कर सामने रोक लिया। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस रोकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद उन गाड़ियों से उतरे 10-15 लोगों ने लाठी, सरिए और धारदार हथियारों से बस पर हमला कर दिया। उन्होंने बस के शीशे तोड़ दिए, लाइटें फोड़ दीं, जिससे करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ। ऑपरेटर का आरोप है कि हमलावरों ने उसके और खलासी के साथ मारपीट की। इस दौरान बस में रखा किराए का बैग जिसमें 40 हजार रुपए थे, उसे छीनकर फरार हो गए। साथ ही बताया कि हमलावरों ने धमकी दी कि अगर इस रूट पर दोबारा बस चलाई तो गाड़ी को आग लगा देंगे। यह वारदात 20 जुलाई की देर रात की है, जब सुजानगढ़ से हैदराबाद जा रही इस प्राइवेट बस पर लोहरवाड़ा के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे बस में बैठी सभी सवारियों में दहशत फ़ैल गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now