वृक्षारोपण से आने वाली पीढ़ी के लिए प्रकृति को सहेजा जा सकता है- एक्सईन ओमप्रकाश साहू, रुडीप ने आसोटा में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वृक्षारोपण से आने वाली पीढ़ी के लिए प्रकृति को सहेजा जा सकता है- एक्सईन ओमप्रकाश साहू,

रुडीप ने आसोटा में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के चतुर्थ चरण के अंतर्गत लाडनूं शहर में सीवरेज कार्य प्रगतिरत है। आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार व अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के दिशा-निर्देशन में व सहायक अभियंता रियाज़ अहमद के मार्गदर्शन में मंगलवार को वृक्षारोपण किया जाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यह राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत एसटीपी प्रथम आसोटा पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू ने कहा कि वृक्षारोपण सभी को करना चाहिए, जिससे पर्यावरण में बढ़ते हुए प्रदूषण को किया जा सके। साथ ही प्रकृति को आने वाली पीढ़ी के लिए सहेज कर रख सकें।

हर व्यक्ति साल में पांच वृक्ष लगाएं

इस अवसर पर सहायक अभियंता रियाज अहमद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष पांच वृक्ष लगाने चाहिए, ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। पर्यावरण से ही हमें वो सभी चीजें उपलब्ध होती है, जिनका उपयोग करके आज मानव जीवित है और आराम व सुखदायी जीवन बिता रहा है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है और इस जिम्मेदारी को हम सबको मिलकर निभाना चाहिए।

पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंताजनक

कैंप रूडीप के असलम खान ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में कहा कि इसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। आज के औद्योगिकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बना हुआ है। पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने की जरूरत है। सहायक निर्माण प्रबंधक राम कुमार सिंघल ने कहा कि लोग जागरूक होकर पेड़-पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें। कार्यक्रम में शेर मोहम्मद, नवल सिंह, हिमांशु, राकेश जोशी, सुनील जांगीड़, सूरज सिंह भावेश, रामकिशोर आदि ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के पंजाब नेशनल बैंक की बदतर हालात: दोषी कौन? (1) पीएनबी के नीचे स्थित एटीएम की हालत किसी सुलभ शौचालय से भी बदतर हुई, पान-गुटखा की पीक से सने बदबूदार चितकबरे दीवारों के कोने, फैली हुई गंदगी, बेतरतीब व्यवस्था, घुसने के दरवाजे पर भी बाधाओं का डेरा

शहर चुनें

Follow Us Now