पौधारोपण और जल संरक्षण की परम्परा और पर्यावरण संस्कृति का आधार- नायब तहसीलदार बीरमसिंह सैनी, हरियालो राजस्थान के तहत मीठड़ी विद्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पौधारोपण और जल संरक्षण की परम्परा और पर्यावरण संस्कृति का आधार- नायब तहसीलदार बीरमसिंह सैनी,

हरियालो राजस्थान के तहत मीठड़ी विद्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

लाडनूं (kalamkala.in)। मीठड़ी मारवाड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याल में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर एवं
आस-पास के क्षेत्र में अनेक छायादार एवं फलदार पौधे एवं नीमज्ञके वृक्ष रोपे गए। सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने इन सभी रोपित पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ली।

वृक्षारोपण का महत्व बताया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार बीरमसिंह सैनी ने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत पौधारोपण कर प्रदेश में पौधारोपण और जल संरक्षण की सुदृढ़ परंपरा और पर्यावरण चेतना को संस्कृति का आधार बताया। प्राचार्य आलोक जांगिड़ ने भी वृक्षारोपण को पर्यावरण के लिए व देशवासियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक बताया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सैनी के अलावा रुडमल महरिया, मातादीन शर्मा, हरिराम भधाला, डॉ. शंकरलाल आलडिया, विजय कुमार, प्रभुदयाल जांगिड़ अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य सतीश नारवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को वृक्षारोपण का महत्व समझाते हुए बताया कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम् भूमिका निभाते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की नींव रखते हैं।इस अवसर पर पर विद्यालय के स्टाफ में रामनिवास, राजूलाल स्वामी, परमेश्वर लाल, चंद्राराम मेहरा, विजय कुमार सैनी, मोहन जाखड़, रमेश जांगिड़, राहुल खंडेलवाल, रवि प्रकाश शर्मा, नाथू सिंह, बिजेंद्र महला, पूजा चौधरी, ममता महला, विनीता रुहेला, उषा, विकेश, मंजू, सरदार सिंह, अभिषेक शर्मा, रामनिवास गोठवाल, सुखदेव, नाथूराम, प्रकाश सहित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now