लाडनूं तहसील की सबसे घिनौनी दास्तान- ‘तुम मेरी अवैध पत्नी बनकर रह जाओ, तो मैं तुझे हुडास में एक प्लॉट दे दूंगा।’ यह कोई एक वाक्य नहीं हे, अपराधियों का कुचक्र बहुत बड़ा था, जब 15 साल की थी, तभी से शुरू हो गया दुष्कर्म का घिनौना जाल, 7 साल चला यह दुष्कर्म का सिलसिला, घर से अपहरण कर तीन माह तक अलग-अलग जगहों पर बंधक बना किया सामुहिक दुष्कर्म, तरनाऊ, ईग्यार गांव, नागौर, जोधपुर, बाघसरा पूर्व, मगरासर आदि में ले गए: किशोर पारीक, जगदीश बिड़ियासर, विनोद धोजक, महेंद्र धोजक, रामदेव ढाका, राजुराम बैंदा, डालाराम बैंदा, परमा देवी आदि हैं इसमें आरोपी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं तहसील की सबसे घिनौनी दास्तान-

‘तुम मेरी अवैध पत्नी बनकर रह जाओ, तो मैं तुझे हुडास में एक प्लॉट दे दूंगा।’ यह कोई एक वाक्य नहीं हे, अपराधियों का कुचक्र बहुत बड़ा था,

जब 15 साल की थी, तभी से शुरू हो गया दुष्कर्म का घिनौना जाल, 7 साल चला यह दुष्कर्म का सिलसिला, घर से अपहरण कर तीन माह तक अलग-अलग जगहों पर बंधक बना किया सामुहिक दुष्कर्म,

तरनाऊ, ईग्यार गांव, नागौर, जोधपुर, बाघसरा पूर्व, मगरासर आदि में ले गए: किशोर पारीक, जगदीश बिड़ियासर, विनोद धोजक, महेंद्र धोजक, रामदेव ढाका, राजुराम बैंदा, डालाराम बैंदा, परमा देवी आदि हैं इसमें आरोपी

लाडनूं (kalamkala.in)। एक ऐसी घृणित कहानी सामने आई है जिसमें एक लड़की के साथ लगातार 7 सालों तक करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दुष्कर्म किया और उसे बंधक बना कर रखा। इस लड़की के नंगी व अश्लील फोटो वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकियां देने और बुरी तरह डरा-धमका कर रखने की जानकारी भी सामने आई है। यह घटना लड़की जब 15 साल की थी, तब शुरू हुई। उसी के घर में उसका बलात्कार किया गया और फिर यह सिलसिला लगातार चलता रहा, इस अपराध में अनेक लोग शामिल होते गए। उसे अपहरण कर ले जाने के बाद करीब तीन माह तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बना कर रखा गया और हर जगह इसका यौन शोषण होता रहा। इसका अंत हाल ही में 9 सितम्बर को हुआ। उसने हिम्मत कर अपने पिता को सारी बात बताई। पिता ने उसका हौसला बढ़ा कर पुलिस में रिपोर्ट करवाई। निम्बी जोधां पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया है और वृताधिकारी विक्की नागपाल इसकी जांच कर रहे हैं। सीओ विक्की नागपाल के निर्देशन में एक आरोपी को राउंड कर उससे पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण की पूरी रिपोर्ट ‘कलम कला’ के पाठकों के लिए प्रस्तुत है।

सबसे पहले सिर्फ 15 साल की बनी शिकार, पहला आरोपी किशोर पारीक

रिपोर्ट के अनुसार जब वह लड़की सिर्फ 15 साल की थी, तब एक लड़के ने उसे अपना शिकार बनाया था। यह बात फरवरी 2003 की है, जब उसने अपने 15वें जन्म दिवस का मोबाईल पर व्हाटसअप स्टेटस लगाया, तो अगले दिन उसके घर किशोर पारीक पुत्र राजूराम जाति ब्राह्मण निवासी ग्राम सिलनवाद पहुंचा। उस समय वह घर में अकेली थी। उसने जन्म दिवस की बधाई दी तथा जबरन केक खिलाया। उस केक को खाते ही वह बेहोश हो गयी। फिर किशोर पारीक ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और नंगी फोटो खींच ली। होश में आने पर किशोर पारीक ने उसे बताया और कहा कि किसी और को मत बताना, वरना तुझे बदनाम कर जान से मार दूंगा। वह अपने माता-पिता को बताना चाहती थी, लेकिन किशोर पारीक ने उसकी नंगी फोटो सोशल साईड पर अपलोड करके बदनाम करने की धमकी दी, जिससे भयभीत होकर वह चुप रही। इस किशोर पारीक ने उसके साथ लगातार कई वर्षों तक अनेक बार इच्छा के विरूद्ध दुष्कर्म किया। उसने अनेक बार उसके नग्न फोटो खींच कर उसे बराबर धमकाया।

जगदीश बिड़ियासर ने भी किया किशोर पारीक से मिल दुष्कर्म

रिपोर्ट में बताया गया है कि फिर किशोर पारीक ने उस पर जगदीश बिडीयासर निवासी सुनारी से बात करने के लिए दबाव बनाया, अन्यथा बदनाम कर जान से मारने की धमकी दी, तो मजबूरन दबाव में आकर जगदीश बिड़ियासर निवासी सुनारी से बात करने लगी। मई 2024 में उसने जबरदस्ती बलात्कार किया और विरोध करने पर उसने किशोर पारीक द्वारा खींची गई उसकी नंगी फोटो अपने मोबाईल में दिखाकर मुझे बदनाम करने की धमकी दी‌। फिर ये दोनों ही लगातार अलग-अलग जगह पर दुष्कर्म करते रहे।

विनोद धोजक को भेज कर करवाया जबरन दुष्कर्म

रिपोर्ट के अनुसार जगदीश बिड़ियासर ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर विनोद धोजक पुत्र दामोदर धोजक से मिलवाया। 4 जुलाई 2025 को रात्रि को जगदीश बिड़ियासर ने उसके पिता के मोबाईल पर फोन कर लड़की को धमका कर विनोद धोजक के मोबाईल से जोड़कर बात करवाई व कहा कि कल विनोद धोजक तुम्हारे घर पर आ रहा है। वह जो कहे वो काम करवा लेना, अन्यथा हम दोनों तुम्हारी सारी फोटो वायरल कर देंगे। विनोद धोजक अगली रात 10 बजे उसके घर पर आ गया, तब वह घर में अकेली थी और इच्छा के विरूद्ध रात को दो बजे तक कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

फोन पर धमकियां देकर अपहर्ता के साथ जाने के लिए किया मजबूर

6 से 9 जुलाई 2025 तक बराबर 4 दिन उसे जगदीश बिड़ियासर और विनोद धोजक की मां परमा देवी का उस लड़की के पास लगातार कॉल आते रहे कि उसकी नंगी फोटो व वीडियो वायरल करन दिए जाएंगे, अगर वो जैसा कहें, वो नहीं किया मैं। इन धमकी भरे कॉल में कहा कि 10 जुलाई 2025 को रात्रि को 10 बजे महेन्द्र धोजक उसके घर पर आएगा, उसके साथ चुपचाप जहां कहे वहां आ जाना, वरना तेरी खैर नहीं है। फिर 10 जुलाई की रात्रि को मोटरसाईकिल लेकर महेन्द्र धोजक उसके घर आया और धमकी देकर बोला, चुपचाप उसके साथ मोटरसाईकिल पर बैठ जा, तो दबाब में आकर डरी हुई उसकी मोटरसाईकिल पर बैठ गई। वह उसे तरनाऊ गांव ले गया और रामदेव ढाका पुत्र सालगराम ढाका को मध्य रात्रि में सुपुर्द कर धमकाया कि इसके साथ चली जाओ। रामदेव ढाका के साथ जाने से मना किया, तो महेन्द्र धोजक ने उसे धमकाया तो डर के मारे उसके साथ चली गई। उसने बीच रास्ते में कैम्पर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। रामदेव ढाका मध्य रात्रि में ही उसे ईग्यार गांव में डालाराम बैंदा के घर ले गया और वहां बंधक बनाकर फिर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

नागौर और जोधपुर ले जाकर बनवाए ‘लिव इन रिलेशनशिप’ के कागज

अगले दिन 11 जुलाई 2025 को सुबह रामदेव ढाका, महेन्द्र धोजक, राजुराम बैंदा, डालाराम बैंदा ने उसे जबरन कैम्पर में बैठाकर नागौर लेकर गये, जहां एक सफेद गाड़ी में दो वकील मिले, जिनसे मिलकर रामदेव ढाका ने उसे बीच रास्ते धमकाया और कहा कि इन दोनों वकीलों के कहे अनुसार जोधपुर चले जाना। तब महेन्द्र धोजक, राजुराम बैंदा तथा दो वकील वाली गाड़ी में जोधपुर गए। वहां रामदेव ढाका का फोन राजुराम बैंदा के फोन पर आया और राजू राम बैंदा ने रामदेव ढाका से लड़की की बात करवाई तो रामदेव ढाका ने उसे कहा कि महेन्द्र धोजक के साथ तेरे ‘लिव इन रिलेशनशिप’ के कागज बनवा रहा हूँ। उस पर तुम चुपचाप बिना पढे हस्ताक्षर कर देना। वरना, तेरे सारी नंगी फोटो वायरल करके तुझे जान से मार दूंगा। इसी भय के कारण उन कागजों पर उसने बिना पढे हस्ताक्षर कर दिये, बाद में ये सभी लोग ईग्यार गांव में उसी घर में लाकर फिर बंधक बनाकर रखा।

पिता की गुमशुदगी रिपोर्ट पर दबाव में गलत बयान दिलवा कर फिर ले गए

इधर घर से गायब होते ही पीछे से लड़की के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी थी। इस पर रामदेव ढाका ने उससे कहा कि उसके पिता ने पुलिस धाना निम्बी जोधान में गुमशुदी का मुकदमा दर्ज करवाया है, वहां जाकर अपने पिता के खिलाफ बयान दे देना, वरना उसकी जिन्दगी तबाह कर वीडियो वायरल कर देंगे। धमकी के कारण उसने पुलिस थाना निम्बी जोधां में अपने बयान उनके अनुसार दिये थे। जबकि ये सभी लोग उसका अपहरण करके 17 जुलाई 2025 को लेकर गये थे तथा सभी ने उसका बलात्कार किया था।

अतिथि आया जो जगह बदली, पर वहां भी किया दुष्कर्म

बंधक बनाकर रखे घर में 30 जुलाई 2025 को कोई अतिथि आ जाने से मजबूरन महेन्द्र धोजक ने उसे मोटरसाईकिल पर बैठा बाघसरा पूर्वी में अपने निजी रिश्तेदार के घर पर लेकर गया और वहां भी उसके साथ बलात्कार किया तथा 31 जुलाई से 9 सितम्बर 2025 तक उसे महेन्द्र धोजक के घर में जबरन बंधक बनाकर रखा और उसे नशीली दवाई देते रहे और इसी अवधि में एक दिन रामदेव ढाका फिर अपने घर ले गया और जबरन शराब पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया और धमका कर कहा कि ‘तुम मेरी अवैध पत्नी बनकर रह जाओ, तो मैं तुझे हुडास में एक प्लॉट दे दूंगा।’ मना करने पर उसने उसके साथ थप्पडों से मारपीट कर धमकाया। इस पर मौका पाकर वह रात्रि को दो बजे रामदेव ढाका के फोन से विनोद धोजक को फोन करके उसे बुलाकर मदद चाही। वह आया और उसे अपने घर मगरासर ले जाकर वहां बंधक बना लिया। 9 सितम्बर 2025 को मौका पाकर मगरासर से वह अपने गांव के लिए निकल गयी और भटकती-भटकती 10 सितम्बर 2025 को अपने घर पहुंची‌। उसने अपने पिता को संपूर्ण घटना की जानकारी दी। उसके भयभीत होने पर पिता ने उसे सम्बल प्रदान किया। वह अपराधियों के भय से मुक्त, मानसिक रूप से दबाव व तनाव मुक्त होने पर पुलिस में रिपोर्ट देने पहुंची। निम्बी जोधां पुलिस ने मामला धारा 64 (1), 70 (2), 308 (2), 137 (2), 127 (2) वीएनएस व 5 G/6 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत दर्ज किया है। मामला महिला अत्याचार एवं सामुहिक बलात्संग का पाया जाने पर पत्रावली अनुसंधान के लिए वृताधिकारी विक्की नागपाल को सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

One Response

  1. बहुत ही खतरनाक होता जा रहा है लाडनूं क्षेत्र.. पुलिस शक्ति का सख़्ती से पालन हो ताकि किसी भी तरह के अपराधी लाडनूं में सक्रिय ना हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now