असामाजिक तत्व की हर शरारत की सूचना पुलिस को तत्काल दें, कुचेरा थानाधिकारी विमला चैधरी ने गांवो में कानून-व्यवस्था का जायजा लिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
असामाजिक तत्व की हर शरारत की सूचना पुलिस को तत्काल दें,
कुचेरा थानाधिकारी विमला चैधरी ने गांवो में कानून-व्यवस्था का जायजा लिया

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। कुचेरा थानाधिकारी विमला चैधरी ने रविवार को खजवाना, इंदोकली ,रूण और धवा गांवो में मौजीज ग्रामीणों से रूबरू होकर कानून व्यवस्था की जानकारी ली और गांव में समस्याओं को नजदीक से जाना। उन्होंने सभी गांवों के ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस हमेशा आपके साथ हैं। विमला चैधरी ने कहा कि दीपावली व अन्य त्योहारों के मदैनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ ही आपमजन का भी सहयोग जरूरी है। त्योहारों के मौके पर अगर किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा कोई शरारत की जाती है तो सम्बंधित बीट अधिकारी को तुरंत सूचना दें। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान पुलिस और जनता के परस्पर सामंजस्य से ही हो सकता है। उन्होंने नया बाजार गांव रूण के व्यापारियों से भी मुलाकात करके कानून व्यवस्था की जानकारी ली। वही गांव रूण के बीट अधिकारी सुरेश ग्वाला के कार्यकाल की सराहना की और उन्हें आवश्यक त्यौंहारों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। थानाधिकारी ने इस अवसर पर गांव रूण के कई बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। चैधरी ने रूण के मीडियाकर्मियों की कार्यशैली को सराहते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चैथा स्तंभ होता है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। थानाधिकारी के साथ हेड कांस्टेबल दयाराम, रणजीत ताड़ा, नाथूराम गोलिया और बीट अधिकारी सुरेश ग्वाला रूण भी थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now