महत्वपूर्ण जानकारी- आज रात को ब्लेक आउट की घोषणा, हवाई हमले की सूचना पर मुस्तैद एजेंसियों ने किए सफलता पूर्वक राहत और बचाव के कार्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महत्वपूर्ण जानकारी-

आज रात को ब्लेक आउट की घोषणा, हवाई हमले की सूचना पर मुस्तैद एजेंसियों ने किए सफलता पूर्वक राहत और बचाव के कार्य

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला प्रशासन ने घोषित किया है कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों के तहत बुधवार 22 अप्रेल को रात्रि में 8 से 8.15 बजे तक ब्लेकआउट किया जायेगा। इस दौरान सायरन की आवाज आने पर घबरायें नहीं और सभी नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठानों, वाहनों एवं आस-पास की अनावश्यक लाइट एवं रोशनी वाले उपकरणों को बंद करें।जिला प्रशासन की अपील है कि इस दौरान घबरायें नहीं, यह केवल एक अभ्यास है, प्रशासन का सहयोग करे।

हवाई हमले की स्थिति में राहत और बचाव उपायों को मॉक ड्रिल कर परखा

राज्य सरकार एवं आपदा प्रबंधन निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से बुधवार, 22 अप्रेल को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बांगड उच्च माध्यमिक विद्यालय में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मॉक ड्रिल की कार्यवाही एवं बचाव व नागरिक सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।मॉक ड्रील में राहत, बचाव एवं नागरिक सुरक्षा अंतर विभागीय समन्वय को परखा गया।

बांगड़ कॉलेज पर हवाई हमले की सूचना और बचाव व राहत

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में आयोजित मॉक ड्रिल के तहत बुधवार को 4.30 बजे नियंत्रण कक्ष से राजकीय बांगड उच्च माध्यमिक विद्यालय में हवाई हमले की सूचना प्रसारित कराई गई तथा हमले के संबंध में सूचित किया गया। सूचना मिलते ही तुरन्त जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा दल, अग्निशमन, एम्बुलेंस, सिविल डिफेंस, नगर निगमकर्मी सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव के लिए रेस्क्यू अभियान तुरन्त प्रारम्भ किया। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यालय परिसर को खाली कराने व वहां लगी आग को बुझाने की त्वरित कार्यवाही कर संबंधित दलों द्वारा वहां पर मिले घायलों को तुरन्त रेस्क्यू कर उपचार हेतु चिकित्साल में एम्बुलेंस के माध्यम से भिजवाने की कार्यवाही की गई। साथ ही परिसर को सेनेटाइज करने, राहत व बचाव कार्य करने तथा रेस्पॉन्स टाइम पर उपकरणों का सही सही तरीके कार्य आदि तैयारियों समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली, हॉटलाइन/रेडियो लिंक, नियंत्रण कक्षों की कार्यप्रणाली, मेडिकल और अग्निशमन व्यवस्था जैसी व्यवस्थाओं का अभ्यास इस ड्रिल में किया गया।

रहेगा ब्लेक आउट

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों के तहत रात्रि में 8.00 बजे से 8.15 बजे तक ब्लैकआउट किया जायेगा। इस दौरान सायरन की आवाज आने पर सभी नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठानों एवं आस-पास की अनावश्यक लाइट एवं रोशनी वाले उपकरणों को बंद करें और घबरायें नहीं, यह केवल एक अभ्यास है, प्रशासन का सहयोग करें।इस दौरान नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता एफआर मीणा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता सुनील मानवताल, डीटीओ सुप्रिया विश्नोई सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विद्यालयों में शैक्षिक नवाचार, प्रभावी शिक्षण पद्धतियों एवं विद्यालय विकास पर हुआ गंभीर विमर्श, जसवंतगढ में आयोजित दो दिवसीय वाक्पीठ संगोष्ठी सम्पन्न, ब्लॉक के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के प्रधानों ने लिया हिस्सा 

शहर चुनें

Follow Us Now