एक बुजुर्ग महिला मरीज की जान बचाने के लिए 8 युवाओं ने आगे आकर किया तत्काल रक्तदान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एक बुजुर्ग महिला मरीज की जान बचाने के लिए 8 युवाओं ने आगे आकर किया तत्काल रक्तदान

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। एक बुजुर्ग महिला की जान बचाने के लिए सुजानगढ़ के एक साथ 8 युवकों ने आगे आकर अपना रक्तदान किया। यहां के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती इस ग्रामीण क्षेत्र की बुजुर्ग महिला मरीज के रक्त में प्लेटलेट काफ़ी कम हो गए थे। इस पर डॉक्टर को इस मरीज को प्लेटलेट चढ़ाने की आवश्यकता हुई। इसकी जानकारी मिलते ही ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार ने युवाओं से रक्तदान की की अपील की। उनकी इस अपील और प्रेरणा से प्रभावित होकर पत्रकार तनुज लाटा, प्रहलाद राणा गोपालपुरा, पवन शीलू लोढ़सर, इस्लाम कादरी, कसूम्बी के अनिल पिलानिया, हरी प्रजापत, पुखराज राठी, मलसीसर के मुकेश दत ने उसी समय सुजानगढ़ ब्लड बैंक में पहुंच कर अपनी रक्तदान की इच्छा प्रकट की और वहां इन सभी युवाओं ने रक्तदान कर अपना मानवीय फर्ज़ निभाया। श्याम स्वर्णकार ने बताया कि प्लेटलेट के लिए ब्लड बैंक में पहले से रख़ा हुआ रक्त काम नहीं आता है।
इसलिए इस प्रोसेस के लिए लाइव डोनर की आवश्यकता पड़ती है, जिसमें युवाओं ने महत्ती भूमिका निभा कर मानवता की सेवा में अपना योगदान किया है। इस अवसर पर हेमासर से धर्मवीर चौधरी, मलसीसर के पूर्व सरपंच मुकेश, राहुल चन्देलिया, महावीर सिंह, ब्लड बैंक से राकेश आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now