लाडनूं के सीवरेज  ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जानी सम्पूर्ण कार्यविधि, आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थी पहुंचे लाडनूं के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सीवरेज  ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जानी सम्पूर्ण कार्यविधि,

आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थी पहुंचे लाडनूं के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट



लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना लाडनूं के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत आदर्श विद्या मंदिर लाडनूं के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना में निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण करवाया गया। यह छात्रों के सिवेरज ट्रीटमेंट प्लांट के भ्रमण, एवं एसबीआर टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देने की दूरगामी सोच आदर्श विद्या मंदिर लाडनूं के प्रधानाचार्य रमेश कुमार गौड़ की रही।उन्होंने बताया कि इस भ्रमण से छात्र काफी कुछ सीखेंगे और वे’स्वच्छ भारत अभियान’ में सहायक की भूमिका निभा पाएंगे। यह भ्रमण उनके लिए भविष्य में भी बहुत उपयोगी रहेगा।अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू औऱ सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के निर्देशानुसार व सहायक निर्माण प्रबंधक रामकुमार सिंघल के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम में कैप रुडीप के असलम खान ने स्वच्छता औऱ सिवरेज परियोजना की जानकारी प्लांट की कार्यप्रणाली, ट्रीटमेंट प्रकिया, आधुनिक तकनीक की जानकारी देते हुए बताया कि लाडनूं शहर से आने वाले सीवर लाइन के पानी को यहां पर उपचारित किया जायेगा। औऱ उपचारित पानी को किसानों को नगर पालिका के उद्यानों बगीचों को दिया जायेगा। संवेदक एलएंडटी के ऋषि कुमार ने बताया कि सिवरेज के प्रथम चरण में सीवर लाइनों द्वारा आने वाला पानी ट्रीट होकर ऊपरी प्लांट मे जाता है।वहां से चार फेज से गुजर कर मुख्य एक जगह आ जाता है औऱ वहां उसमें ऑक्सीजन छोड़कर बेक्टीरिया जिन्दा रखा जाता है, जिससे स्लज नीचे बैठ जाता है औऱ लास्ट फेज में क्लोरीन द्वारा पानी को साफ किया जाता है। यह सम्पूर्ण प्लांट पूर्णतया ऑटोमैटिक है। इस अवसर पर एसओटी रामकिशोर सहित समस्त अध्यापक गण ने भी एसटीपी भ्रमण की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now