लाडनूं के बालसमंद में मेघवाल समाज ने नशाखोरी और कुरीतियों के त्याग तथा शिक्षा पर बल देते हुए प्रस्ताव पारित, मेघवाल समाज बनाएगा ई-लाईब्रेरी, नवीन कार्यकारिणी का गठन- भगवानाराम भाटी बने अध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के बालसमंद में मेघवाल समाज ने नशाखोरी और कुरीतियों के त्याग तथा शिक्षा पर बल देते हुए प्रस्ताव पारित,

मेघवाल समाज बनाएगा ई-लाईब्रेरी, नवीन कार्यकारिणी का गठन- भगवानाराम भाटी बने अध्यक्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के गांव बालसमंद में होली के अवसर पर मेघवाल समाज की आमसभा और होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मेघवाल समाज विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। होली के अवसर पर आयोजित इस स्नेह-मिलन में सभी ने एक दूसरे को बधाई देने के साथ ही बैठक में समाज सुधार को लेकर हर पहलू पर चर्चा की गई। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने, समाज को अंधविश्वास से दूर रखने, युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रों के लिए एक ई-लाईब्रेरी का निर्माण किया जाने का तय हुआ। बैठक में उपस्थित युवाओं ने समाज की ओर से ई-लाईब्रेरी बनाने के निर्णय का तहेदिल से स्वागत किया और इसे शीघ्रातिशीघ्र शुरू करने का आग्रह किया।

20 सालों से सक्रिय होकर किए जा रहे हैं समाज हित के काम

मेघवाल समाज विकास समिति के माध्यम से समाज भवन का निर्माण किया गया है, रामदेवजी महाराज का मंदिर बनाया गया है, आम बैठक के लिए हाॅल बनाया गया है और घरेलू कामों के लिए सामाजिक टेंट हाउस का निर्माण भी किया गया है। परिवारों में छोटे-छोटे कामों के लिए विकास समिति के पास उपलब्ध टेंट संबंधी सामान से सामाजिक कार्य करने में बड़ी सहायता मिलती है और प्रत्येक परिवार को इससे अच्छा लाभ हुआ है। मेघवाल समाज विकास समिति बालसमंद गत 20 वर्षों से विभिन्न समाज उपयोगी कार्यों के लिए सेवारत है। इसकी बैठक हर वर्ष होली व दीपावली पर होती है। बुधवार को हुई बैठक में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया और सभी ने एकजुट रहने का संकल्प लेते हुए ऐसे प्रत्याशी को सरपंच बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया, जो पढ़ा-लिखा हो और अनुसूचित जाति सहित हर परिवार की मदद करने वाला हो।

चुनाव हुए और बनी नई कार्यकारिणी

बैठक में सर्वसम्मति से मेघवाल समाज विकास समिति के लिए आगामी नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर भगवानाराम भाटी, कोषाध्यक्ष सुखाराम पंवार और तीन सदस्य पूरणमल भाटी, मांगीलाल भाटी और मुकेश भाटी को सर्वसम्मति से चुना गया। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और समाज हित के सभी कार्य सफलतापूर्वक करने के लिए शुभकामनाएं दी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now