घरवाले होलिका दहन कर रहे थे और दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घरवाले होलिका दहन कर रहे थे और दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। सुजानगढ़-सालासर रोड पर लोढ़सर में तेजाजी के मंदिर के पास मोटर साइकिल सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब सोमवार शाम करीब 7.15 बजे दोनों भाई किसी काम से बाहर गए थे तथा वापिस घर लौट रहे थे।उधर गांव वाले और घरवाले होलिका दहन करने गए थे। इसी समय हुए इस दुःखद हादसे के कारण पूरे गांव मे त्यौहार के समय में माहौल गमगीन हो गया। इस सड़क हादसे में मुकेश (24) पुत्र जगदीश जाट निवासी लोढ़सर की मौक़े पर ही मृत्यु हो गयी तथा नरेंद्र उर्फ़ बबलू (20) पुत्र जगदीश जाट निवासी लोढ़सर गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस सुजानगढ़, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक सिकंदर तथा एक अन्य वाहन से मृतक के शव तथा गंभीर घायल को सुजानगढ़ अस्पताल पहुँचाया गया। शव को सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया तथा मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।गंभीर घायल नरेंद्र को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now