भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ में ‘मोदी दूत’ बता रहे केंद्र सरकार की योजनाएं, करणीसिंह ने रताऊ में ली ग्रामीणों की बैठक, हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ में ‘मोदी दूत’ बता रहे केंद्र सरकार की योजनाएं,

करणीसिंह ने रताऊ में ली ग्रामीणों की बैठक, हुआ भव्य स्वागत

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने गांवों की तरफ कदम बढ़ा लिए हैं। इसके लिए राजस्थान प्रदेश में 8 दिन का विशेष ‘गांव चलो अभियान’ रविवार से शुरू किया गया है। इस आठ दिन के लिए शुरू किए गए ‘गांव चलो अभियान’ के तहत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी ‘मोदी दूत’ के रूप में गांवों में प्रवास करके ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाएं बता रहे हैं। अभियान के दौरान वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक, सांसद को एक गांव में 24 घंटे प्रवास करना होगा। इसके लिए 2600 कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया गया है। प्रदेश भाजपा ने इन्हें ‘मोदी दूत’ नाम दिया है। ये गांव में लोगों को केंद्र सरकार की हर उस योजना की जानकारी देंगे, जिससे सीधे तौर पर वे जुड़े हुए हैं। साथ ही चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए प्रचार अभियान को भी गति दी जाएगी।

करणी सिंह ने किया रताऊ प्रवास

लाडनूं में भाजपा के प्रत्याशी रहे करणी सिंह ने रविवार को मोदी दूत के रूप में ग्राम रताऊ में प्रवास किया। उन्होंने ग्रामीणों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केंद्र सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों, योजनाओं, लाभार्थियों आदि के बारे में और देश की नई करवट के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उनके साथ नीतेश माथुर, गोविंद सिंह कसूम्बी आदि कार्यकर्ता साथ रहे। ग्रामीणों ने इस अवसर पर करणीसिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भी बनेंगे मोदी दूत

सूत्रों के मुताबिक राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एक दिन के प्रवास पर किसी गांव में जा सकते हैं। दरअसल, विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए भी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, लेकिन गांवों तक पूरी तरह से पहुंच नहीं बन पा रही है। इस अभियान के जरिए गांव के लोगों तक पहुंचा जाएगा।

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से होगा संवाद

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी होगा। इसकी रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को भी भेजी जाएगी। बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों के सहयोग से घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के लिए संगठन की संरचना का काम भी प्रवासी कार्यकर्ता करेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now