खामियाद में विद्यालय के कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए महिलाओं ने दिए 11 लाख, विद्यालय में किया गया स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
खामियाद में विद्यालय के कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए महिलाओं ने दिए 11 लाख, विद्यालय में किया गया स्वागत

लाडनूं। शहीद नंदकिशोर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खामियाद लाडनूं में दो कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए दो भामाशाह बहनों ने विद्यालय में 11 लाख रूपयों की घोषणा की है। ये दोनों बहिनें पूर्व थानाधिकारी मोहनसिंह सींवर निवासी जौचीणा की पुित्रयां नर्मदा देवी पत्नी लादूराम झूरिया (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) निवासी सुजानगढ़ व गुलाब चैधरी (व्याख्याता डाइट कुचामन सिटी) पत्नी दिनेश मील (एसीबीईओ प्रथम कुचामन सिटी) ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए विद्यालय में दो कमरे बनाने के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में 11 लाख रूपए देने की घोषणा की है। इन दोनों बहनों ने बताया कि विद्यालय में करीब 450 विद्यार्थी अध्यनरत हैं। इन बच्चों को बैठने की असुविधा नहीं रहे, इसके लिए उन्होंने यह पहल की है। स्कूल के प्रिंसिपल मोहनराम बिडियासर व ओमप्रकाश पूनिया आदि समस्त स्टाफ की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच अमरसिंह चैधरी, बीरम फारक, पन्नेसिंह, मनीराम थालोड, शहीद परिवार से शहीद नंदकिशोर के पिता हरदयाल सिंह आदि गणमान्य लोगों की मौजूदगी में इन दोनों भामाशाह बहनों का समारोह पूर्वक स्वागत करते हुए आभार आभार व्यक्त किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now