लाडनूं क्षेत्र में 15 करोड़ की लागत की 28 सड़कें स्वीकृत, नॉन-पेचेबल और मिसिंग सड़कों का किया जाएगा निर्माण, भाजपा नेता करणीसिंह ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं क्षेत्र में 15 करोड़ की लागत की 28 सड़कें स्वीकृत, नॉन-पेचेबल और मिसिंग सड़कों का किया जाएगा निर्माण,

भाजपा नेता करणीसिंह ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न 28 नॉन पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 15 करोड़ रुपयों की राशि स्वीकृत की है। इसके लिए भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति आभार ज्ञापित किया है। इन स्वीकृत सड़कों में ग्राम रोजा-सिलनवाद-खंगार की 4 किमी. सड़क के लिए 86.30 लाख स्वीकृत हुए हैं।मिठड़ी-उदरासर-रायधणा की 5 किमी. सड़क के लिए 80.00 लाख, चन्द्राई से मणूं की 2 किमी. सड़क के लिए 32.00 लाख, लाडनूं से विश्वनाथपुरा 1 किमी. के लिए 16.00 लाख, गुणपालिया से छप्पारा की 3.5 किमी. के लिए 56.00 लाख, गौराऊ से रोजा गांव की 5.70 किमी. सड़क के लिए 119.45 लाख, एन.एच. 65 से जसवंतगढ़ की 50 किमी. सड़क के लिए 11.00 लाख, रताऊ से मेघवालों की ढाणी तक 2.5 किमी. सड़क के लिए 40.00 लाख, खींवज प्याऊ से कणवाई तक 1.2 किमी. सड़क के लिए 25.00 लाख‌‌, कसुम्बी से बाईपास रोड तक 1.25 किमी. सड़क के लिए 30.00 लाख, कसुम्बी से सुजानगढ़ बॉर्डर तक 2.6 किमी. सड़क के लिए 50.00 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार बेमोठ से गणेशपुरा रोड तक 3 किमी. सड़क 48.00 लाख, तिपनी से रताऊ तक 4.7 किमी. 113.00 लाख, रोडू से कुमासिया तक 4 किमी. सड़क के लिए 100.00 लाख, खींवज से लाछड़ी तक 3 किमी. सड़क के लिए 79.50 लाख, बल्दू से वादेड़ तक 2.5 किमी. सड़क के लिए 65.00 लाख, झेकरिया से सारड़ी तक 3 किमी. सड़क बनाने के लिए 75.00 लाख, लेड़ी से धोलिया तक 0.7 किमी. सड़क के लिए 17.50 लाख रुपए, खानड़ी से भाडासर-धनकोली तक 2 किमी. सड़क के लिए 50.00 लाख, चौलूखां से मल्ला बासनी तक 2 किमी. सड़क के लिए 50.00 लाख रुपए, सेवा से नाथूसर वास तक 1.5 किमी. सड़क के लिए 24.75 लाख, शेखा बासनी से मल्लावासनी तक 3 किमी. सड़क के लिए 49.50 लाख, सुदरासन से छोटी लोसल तक 3.70 किमी. सड़क के लिए 61.00 लाख, सांवराद रेलवे स्टेशन से बिटूड़ा-मड़ाम तक 5 किमी. सड़क के लिए 82.50 लाख, सरदारपुरा से जोधाणा तालाब 1.70 किमी. सड़क कै लिए 28.00 लाख, लेड़ी से कसुम्बी गांव तक 3 किमी. सड़क के लिए 49.50 लाख, मेगा हाईवे से जैन विश्वभारती तक 0.5 किमी. सड़क के लिए 30.00 लाख, तिलोकपुरा की ढाणी से तंवरा तक 3 किमी. सड़क के लिए 48.00 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now