लाडनूं में हाईवे पर ढाबे के पास संदिग्ध रूप से खड़े व्यक्ति को 38 ग्राम अफीम सहित किया गिरफ्तार, लाडनूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में हाईवे पर ढाबे के पास संदिग्ध रूप से खड़े व्यक्ति को 38 ग्राम अफीम सहित किया गिरफ्तार,

लाडनूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए अभियान

 

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के रूप में 38 ग्राम अफीम जब्त करके आरोपी नदीम गौरी जाति व्योपारी को गिरफ्तार किया है। 11 जून को थानाधिकारी महिराम बिश्नोई (पुलिस निरीक्षक) मय जाप्ता हल्का गश्त एवं लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए थाने से निकले और गश्त करते हुऐ लक्ष्मीतारा सिनेमा लाडनूं के पास पहुंचे तब खास मुखबिर से सूचना मिली कि नानू खटीक के ढाबे के पास लाडनूं पर एक आदमी गले में गमछा लगाए खड़ा है, जिसके पास अवैध अफीम है। इस पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और व्यक्ति को राउंड अप कर रोका। वह व्यक्त नदीम गौरी (35) पुत्र उमरदीन, जाति व्योपारी निवासी बल्खी गैराज के पीछे लाडनूं था। उसके हाथ में दो प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियां थी, जिनमें अफीम थी। आरोपी नदीम गौरी द्वारा बिना लाईसेन्स के मादक पदार्थ अफीम अपने पास कब्जे में रखना अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत दण्डनीय अपराध होने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुऐ 38 ग्राम अफीम जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई वृताधिकारी विक्की नागपाल के निकटतम सुपरवीजन में थानाधिकारी महीराम बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। इस पुलिस टीम में कांस्टेबल सुखाराम, अब्दुल शाकिर, विक्रम व धर्मेन्द्र शामिल रहे। इसमें कांस्टेबल विक्रम का विशेष योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now