लाडनूं नगर पालिका के लिए कानूनी सलाहकार के रूप में गोविंद सिंह कसूम्बी एवं एलिजा पीपावत की नियुक्ति, राज्य सरकार ने प्रदेश के नगर निकायों में कुल 489 वकीलों को किया नियुक्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका के लिए कानूनी सलाहकार के रूप में गोविंद सिंह कसूम्बी एवं एलिजा पीपावत की नियुक्ति,

राज्य सरकार ने प्रदेश के नगर निकायों में कुल 489 वकीलों को किया नियुक्त

लाडनूं/ जयपुर (kalamkala.in)। स्थानीय निकाय निदेशालय ने राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों में स्थानीय स्तर पर अदालती पैरवी के लिए विधि सलाहकार नियुक्ति के आदेश किए है। निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इंद्रजीतसिंह ने प्रदेशभर के नगर निकायों में 489 जनों को नियुक्त किया है।

डीडवाना-कुचामन जिले के लिए कुल 7 नगर निकायों के लिए 17 वकीलों की नियुक्ति विधि

डीडवाना-कुचामन जिले के लिए कुल 7 नगर निकायों के लिए 17 वकीलों की नियुक्ति विधि सलाहकार के रूप में की गई है। इनमें डीडवाना नगर परिषद के लिए नागपाल सिंह, कमल मोटा व बाबूलाल मेघवाल को नियुक्त किया गया है। परबतसर नगर पालिका के लिए विधि सलाहकार के रूप में काम करने के लिए अरुण कुमार माथुर व कन्हैयालाल आचार्य को लगाया गया है। मकराना नगर परिषद में हनुमान डांबर, सिकंदर खान व श्रीमती सोनम दाधीच को तथा बोरावड़ नगर पालिका के लिए रामनिवास जाट व भुवनेश टाक को नियुक्त किया गया है। लाडनूं नगर पालिका के लिए गोविन्द सिंह कसूम्बी व एलिजा पीपावत को, नावां नगर पालिका के लिए राजकुमार सिंह व विष्णुधर शर्मा को तथा कुचामन नगर परिषद के लिए पुष्पेन्द्र सिंह, श्याम लाल कुमावत व रतनलाल प्रधान को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है।

चूरू जिले के 10 निकायों के लिए 22 वकीलों की नियुक्ति

चूरू जिले के 10 निकायों में 22 जनों को नियुक्ति दी गई है। आदेश के अनुसार सुजानगढ़ नगरपरिषद में एडवोकेट निर्मल सिंगोदिया व गोरधन चौधरी, चूरू नगरपरिषद में विनोद दनेवा, विक्रमदेव सहारण, अभिषेक नाई, सरदारशहर में संदीप भोजक, अजय भाटी व कालीचरण सर्राफ, नगरपालिका सादुलपुर में महेश अग्रवाल, बबीता, बीदासर में सज्जन चोटिया, आरती डूंखवाल, तारानगर में जितेंद्रसिंह, अक्षयसिंह, रतनगढ़ में कमलकांत शर्मा, शक्तिधर त्रिवेदी, राजलदेसर में जितेंद्र प्रताप कृष्णकांत दाधीच, छापर में कपिल भामा, प्रवीण शर्मा व रतननगर में पुष्पवन स्वामी व आदित्य राठौड़ को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है।

लाडनूं नगरपालिका के विधि सलाहकार गोविन्द सिंह व एलिजा नियुक्त

लाडनूं (kalamkala)। निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग जयपुर डायरेक्टर की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार विधि सलाहकारक नियुक्त किए गए हैं। आदेश में नगरपालिका लाडनूं के मामलों की पैरवी और विधिक सलाहकार के रूप में एडवोकेट गोविन्द सिंह कसूम्बी और एडवोकेट एलिजा पीपावत को मनोनीत किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now