अहले हदीस की जदीद ईदगाह के मार्ग पर भरा कीचड़ का तालाब, लोगों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप, बहुत से लोग कीचड़ के कारण फिसले-गिरे, कीचड़ से सने, बहुत से लौटे बिना नमाज पढे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अहले हदीस की जदीद ईदगाह के मार्ग पर भरा कीचड़ का तालाब, लोगों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप,

बहुत से लोग कीचड़ के कारण फिसले-गिरे, कीचड़ से सने, बहुत से लौटे बिना नमाज पढे

अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। ईदुल अजहा के मौके पर उत्साहित ईद की नमाज अता करने जाने वाले हर मुसलमान को रास्ते में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। लाडनूं के अहले हदीस ईदगाह की और जाने वाला स्टेडियम के पास का मुख्य मार्ग लोगों के लिए इस मुसीबत का कारण बन गया। ईदुल अजहा के दिन यह रास्ता कीचड़, गड्ढों और जलभराव से इस कदर प्रभावित रहा कि यहां भरे तालाब से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया। नमाज के समय इस मार्ग पर गुजरने वाले हजारों महिला-पुरुषों में से अनेक लोग फिसलकर चोटिल भी हो गए तो कुछ लोगों के वाहन कीचड़ में फंस गए और गंदे कपड़ों में ही उन्हें ईदगाह पहुंच कर नमाज अदा करना पड़ी, तो कई लोगों को बिना नमाज पढ़े ही रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।

ईद के अवसर पर पालिका की सफाई में फ़ैल हुई

ईदगाह के मुख्य मार्ग पर बने कीचड़ के तालाब को साफ करने में नाकाम रहे प्रशासन के कारण यहां अनेक लोगों के वापस लौटना पड़ा। स्थानीय पार्षद मोहम्मद नदीम, पार्षद संदीप प्रजापत ने नगरपालिका चेयरमैन रावत खान, अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि जब त्योहार का दिन तय था तो पहले से इस महत्वपूर्ण मार्ग की सफाई क्यों नहीं करवाई गई, लगता है जानबूझकर इस मार्ग को गंदा रखा गया। जिसके कारण कई लोग गंदे हो जाने से वो बिना नमाज पढ़े ही वापस लौट गए। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर दिनभर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों ने जमकर अपना गुस्सा प्रकट किया। और आने वाले चुनावों में सबक सिखाने की बात कही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now