लाडनूं में चाचा ने किया अपने ही भतीजे की पत्नी के साथ लगातार तीन माह तक दुष्कर्म,
फरार आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद पहुंचकर किया गिरफ्तार, गहन पूछताछ जारी
लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला, मर्यादाओं का हनन और सम्बंधों को तार-तार करने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है, जिसमें अपने ही भतीजे की पत्नी से चाचा ने दुष्कर्म केर डाला। दुष्कर्म के इस आरोपी अनवर खान को पुलिस ने अहमदाबाद पहुंचकर मात्र तीन दिनों में गिरफ्तार कर लिया है। चाचा द्वारा अपने भतीजे की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के इस मामले में पीड़िता ने अपने चाचे-ससुर के खिलाफ लाडनूं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी अनवर खान पिछले करीब तीन महीनों से उसे डरा-धमकाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का पति मजदूरी करने के लिए विदेश गया हुआ था।पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही दिनों के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और हर स्तर से जांच शुरू की। आरोपी लाडनूं से फरार हो गया था, जिसकी पुलिस से गहनता से तलाश शुरू की। इस मामले में पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण की देखरेख में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। थानाधिकारी इंस्पेक्टर शंभुदयाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने तकनीकी साक्ष्यों व लगातार दबिश देकर महज तीन दिन में आरोपी अनवर खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस टीम ने अहमदाबाद जाकर वहां से गिरफ्तार किया है। इस प्रकार अपने ही भतीजे की पत्नी से दुष्कर्म करने के आरोपी अनवर खान को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी से की जा रही है गहन पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की, जिसमें उससे मामले से सम्बन्धित काफी अहम् जानकारियां जुटाई गई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा का कहना है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में पुलिस द्वारा लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है, और पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
यह रिपोर्ट दी थी पुलिस को
पीड़िता ने 11 मई को आरोपी अनवर के विरूद्ध नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने, अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, गर्भपात करवाने एवं लगातार शारीरिक शोषण करने बाबत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था। उसमें इस 25 वर्षीया पीड़िता ने लिखा था कि उसके पति पिछले 2 वर्षों से विदेश में रोजगार के लिए गए हुए हैं। इस का फायदा उठाकर उसके ससुराल पक्ष के रिश्तेदार अनवर पुत्र सुलेमान छींपा उसके घर आने-जाने लगा। लगभग 5-6 माह पूर्व जब परिवार के सदस्य सास व ससुर रिश्तेदारी में कुचेरा गए हुए थे तथा घर पर केवल वह एवं उसके छोटे-छोटेबच्चे ही मौजूद थे। आरोपी अनवर की नियत उसके प्रति खराब थी। वह अपने साथ कोल्ड ड्रिंक लेकर आया तथा उसे भी पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे एवं वह अचेत जैसी हो गई। उसी अवस्था का फायदा उठाकर आरोपी अनवर ने उसकी इच्छा के विरूद्ध बलात्कार किया। आरोपी ने उसके नग्न अवस्था के फोटो खींचे तथा अश्लील वीडियो भी बना लिए। घटना के बाद आरोपी अनवर उसे लगातार उन फोटो एवं वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा तथा मौका मिलने पर जबरन बलात्कार करके उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी के लगातार शारीरिक शोषण के कारण वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर आरोपी अनवर उसे जांच कराने के बहाने सुजानगढ़ लेकर गया और उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तथा लगातार फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराता-धमकाता रहा एवं जबरन संबंध बनाता रहा। आरोपी की इन हरकतों से वह अत्यधिक परेशान एवं भयभीत हो चुकी थी। आखिरकार उसने हिम्मत करके पूरी बात अपने ससुर बताई। तब पुलिस को रिपोर्ट दी गई।






