अभिरुचि शिविर से बालिकाओं में कौशल विकास के साथ मिलता है जीवनोपयोगी कलाएं सीखने का अवसर- आर्य, लाडनूं के केसरदेवी विद्यालय में अभिरूचि और समाज सेवा शिविर का शुभारम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अभिरुचि शिविर से बालिकाओं में कौशल विकास के साथ मिलता है जीवनोपयोगी कलाएं सीखने का अवसर- आर्य,

लाडनूं के केसरदेवी विद्यालय में अभिरूचि और समाज सेवा शिविर का शुभारम्भ

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय केसर देवी सेठी बालिका विद्यालय में अभिरूचि समाज सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शुभारम्भ समारोह प्रिंसिपल विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ, जिसके मुख्य अतिथि नगर पालिका के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड अम्बेसडर शिवशंकर बोहरा थे एवं समारोह की विशिष्ट अतिथि रीयल हेल्प ब्यूरो नई दिल्ली की महिला प्रदेशाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य रही। श्रीमती आर्य ने सभी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए आह्वान किया कि वे अपने पूरे मनोयोग से शिविर में भाग लें। अभिरुचि शिविर से बालिकाओं में कौशल का विकास होता है और उन्हें बहुत सारी जीवनोपयोगी कलाएं सीखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में शिक्षाविद सतीश शर्मा ने कहा कि बौद्धिक ज्ञान के साथ-साथ शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास होना जरूरी है, जिसके लिए ऐसे शिविर का आयोजन नितांत आवश्यक है।

छात्राओं को दिया जा रहा है विभिन्न प्रशिक्षण

अभिरूचि शिविर प्रभारी पूनम चौधरी ने बताया कि अभिरुचि शिविर में कक्षा 6 से 8 तक की बालिकाएं भाग ले रही हैं। शिविर में योग प्रशिक्षक रुपाली तिवारी ने योग, प्राणायाम व त्राटक आदि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया। कंप्यूटर विशेषज्ञ आलोक सेन ने कम्प्यूटर को लेकर और संगीत विशेषज्ञा शशि शर्मा ने संगीतकला के बारे में जानकारी दी। शिविर के अलग-अलग सत्रों में विभिन्न विषयों की अलग-अलग जानकारी दी जा रही है। समाज सेवा शिविर की प्रभारी आरती पटेल ने बताया कि समाज सेवा शिविर में बालिकाओं द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत विद्यालय और आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान और पर्यावरण के क्षेत्र में पेड़-पौधों की सुरक्षा, परिंडे लगाने के कार्यक्रम भी शिविर के दौरान आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सुमित्रा आर्य, सतीश शर्मा, अब्दुल जब्बार, जलालुद्दीन, रमजान अली, इशाक मोहम्मद, दयाराम मारोठिया, सतार खां सहित अनेक एसडीएमसी सदस्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now