कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सदैव मुस्तैद, पर जनसहयोग भी जरूरी- कमांडो
त्योंहार पर विशेष सर्तकता बरतने, यातायात व्यवस्था में सुधार, जुआ नियंत्रण आदि पर की गई चर्चा
लाडनूं। निकटवर्ती कस्बे निम्बी जोधा में थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। निंबी जोधा पुलिस चैकी में आयोजित इस बैठक में व्यावसायियो के लिए त्योंहार के अवसर पर सर्तकता बरते जाने, यातायात व्यवस्था में सुधार, जुआ नियंत्रण आदि विषयों पर चर्चा की गई। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव मुस्तैद है, लेकिन इसमें आम जनता का सहयोग अति आवश्यक है। त्योंहार के अवसर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सबके सामुहिक सहयोग की आवश्यकता है। त्यौंहारों पर भीड़-भड़क्का रहता है, जिसमें असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। किसी भी वारदात को टालने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सक्षम कार्यवाही के लिए आमजन और दुकानदार सभी सजग रह कर पुलिस की मदद करें और जागरूकता दिखाते हुए प्रत्येक घटना या संदिग्ध व्यक्तियों व गतितविधियों की सूचना अविलम्ब पुलिस को देनी चाहिए। दीपावली ज्यादातर खरीदारी पर जोर रहता है, जिसमें केवल पुरूष ही नहीं बल्कि महिलाएं व बच्चे भी बड़ी तादाद में बाजारों में जाते हैं। खरीदारी की इस भीड़ का फायदा उठाने वालों पर नजर रखी जानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना देता है तो उसे पूरा सहयोग मिलेगा। पुलिस सदैव आपके साथ खड़ी मिलेगी।
निम्बी जोधां में किया जा रहा है जुआरियों को चिह्नित
बैठक में निम्बी जोधां में बरसों से चल रही जुआ की प्रवृति पर रोक कायम रखने की चर्चा भी की गई, जिसमें थानाधिकारी ने बताया कि निम्बी जोधां में ग्रामीणों के सहयोग से गतवर्ष जुआ को बंद करवा दिया गया था और इस वर्ष भी इस पर लगाम लगाा कर रखी जाएगी। गौरतलब है कि प्रत्येक दीपावली पर निम्बी जोधां में हर साल लाखों का जुआ दीपावली पर खेला जाता रहा है। वैसे भी निम्बी जोधां में सदा से ही साल भर जुआ चलतारहता आया है और रोजाना लाखों का जुआ खेला जाता रहा है, लेकिन इस पर पूरी तरह से अंकुश लग चुका है। इसमें निम्बीवासियों का पुलिस को पूरा सहयोग मिलने से संभव हो पाया। कमांडो ने दीपावली पर जुआ की गतिविधियों पर पुलिस की विशेष तौर पर नजर रखे जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को चिह्नित भी किया जा रहा है, जो आदतन जुआरी है और युवाओं को इसके जाल में फंसा कर उनका भविष्य व जीवन बर्बाद कर रहे हैं।
सुधारी जाएगी यातायात व्यवस्था
निम्बीजोधा में बस स्टेंड से लेकर टंकी चैराहा, मुख्य बाजार और अन्य मुख्य मार्गों में बरसों से यातायात की बिगड़ी हुई व्यवस्था को दीपावली की भीड़भाड़ के मौके पर सुधारा जाने का मुद्दा भी उठाया गया। इस बारे में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और निर्बाध बनाने के लिए त्योहार के समय ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा बस स्टेंड पर पुलिस चैकी होने से अन्य पुलिसकर्मी भी इस तरफ सजग रह कर पूरा सुधार कायम करेंगे, किसी को ट 0ेफिक को लेकर कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। बैठक में निम्बी जोधा पुलिस चैकी प्रभारी रामस्वरूप विश्नोई के अलावा पंचायत समिति सदस्य श्रीराम खीचड़, संरपच प्रतिनिधि नवरतन खीचड़, बबलू सारड़ा, भंवरलाल ओझा, तेज सिंह जोधा, रणजीत राज बोहरा, हरीराम खीचड़, सीताराम आचार्य, प्रभुराम खीचड़ आदि उपस्थित रहे।







