डोबरां का बास में उच्च जलाशय का लोकार्पण और समना, रैवाड़ा, मीठड़ी बायपास सड़क का शिलान्यास, विकास के कामों में क्षेत्र को पीछे नहीं रहने देंगे- ठाकुर करणीसिंह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डोबरां का बास में उच्च जलाशय का लोकार्पण और समना, रैवाड़ा, मीठड़ी बायपास सड़क का शिलान्यास,

विकास के कामों में क्षेत्र को पीछे नहीं रहने देंगे- ठाकुर करणीसिंह

लाडनूं (kalamkala.in)। विधानसभा क्षेत्र के डोबरां का बास ग्राम में पानी की टंकी का लोकार्पण और समना, रेवाड़ा, डोबरा से मीठड़ी बायपास सड़क का शिलान्यास सार्वजनिक निर्माण विभाग योजना के अन्तर्गत गुरुवार को किया गया। यह लोकार्पण व शिलान्यास भाजपा प्रत्याशी रहे ठाकुर करणीसिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर ठाकुर करणीसिंह ने कहा कि विकास के काम में पेयजल की उपलब्धता और सड़क मार्ग का निर्माण सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इन दोनों कार्यों का ग्रामीणजन पूरा लाभ उठा पाएंगे। विकास के किसी तरह के काम में वे इस क्षेत्र को पीछे नहीं रहने देंगे। डोबरां का बास में उच्च जलाशय निर्मित होने से ग्रामवासियों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा‌। आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने राज्य सरकार द्वारा इन कामों को करवाने के लिए ठाकुर करणीसिंह का आभार जताया। इस अवसर पर खुली जीप में करणीसिंह का रोड-शो भी किया गया। उनका ग्रामीणों ने साफे बंधवा कर एवं फूलमालाओं से लाद कर भावभीना स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता करणीसिंह के साथ राजेन्द्र सिंह धोलिया, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, गोविन्द सिंह कसूम्बी आदि भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now