क्रिकेट के रण में डीडवाना एसपीएल टीम की दमदार दहाड़, सीकर में आयोजित एसपीएल सीजन- 4 कप पर जमाया कब्जा, सैयद सितारों ने रचा इतिहास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

क्रिकेट के रण में डीडवाना एसपीएल टीम की दमदार दहाड़,

सीकर में आयोजित एसपीएल सीजन- 4 कप पर जमाया कब्जा, सैयद सितारों ने रचा इतिहास

शकील अहमद उस्मानी, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बीता दिन उस समय यादगार बन गया, जब सीकर के शाकिर भारती मैदान पर सैयद प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन 4 का फाइनल मुकाबला डीडवाना एसपीएल और सिराज स्टील सीकर के बीच खेला गया। पूरे रोमांच और जोश से भरे इस फाइनल में डीडवाना एसपीएल की टीम ने 22 रनों की शानदार जीत दर्ज कर एक बार फिर साबित कर दिया कि वे एसपीएल प्रतियोगिता के असली बादशाह हैं।

शाकिर की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी और रुकनुद्दीन की कातिलाना गेंदबाज़ी ने पलटा मैच

फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी सिराज स्टील की टीम को डीडवाना एसपीएल की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने पूरी तरह चौंका दिया। ओपनिंग पर आए सैयद शाकिर अली ने केवल 10 गेंदों में 25 रन ठोककर फाइनल में आग लगा दी। टीम ने 8 ओवर में 70 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी सिराज स्टील की टीम डीडवाना एसपीएल टीम के गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने टिक ही नहीं सकी। सैयद रुकनुद्दीन, मजहर अली और कासिम काज़ी की घातक गेंदबाज़ी ने सीकर की बल्लेबाज़ी को 48 रन पर समेट दिया और डीडवाना ने यह मुकाबला 22 रनों से जीत लिया।

पुरस्कारों की झड़ी, खिलाड़ियों के चेहरे खिले

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में डीडवाना टीम के सितारे खिलाड़ियों को उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए शानदार खिताबों से नवाजा गया। सैयद रुकनुद्दीन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और बेस्ट ऑलराउंडर का ताज पहनाया गया। कप्तान सैयद सैफ साकिबी को बेस्ट कप्तान, सालिक सिद्दीकी को बेस्ट फील्डर, शाकिर अली को बेस्ट बल्लेबाज, और समीर रैंबो को दर्शकों की पसंद के चलते मोस्ट पॉपुलर प्लेयर का अवॉर्ड मिला।

सैयद साबिर अली ने दी ₹11,000 की सम्मान राशि

विजेता टीम को समाजसेवी और इस आयोजन के प्रमुख संरक्षक सैयद साबिर अली ने ₹11,000 की नकद राशि और SPL ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस सम्मान से खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मविश्वास और भी दोगुना हो गया।

एसपीएल डीडवाना टीम को बधाईयो का दौर जारी

डीडवाना एसपीएल टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर ना सिर्फ सैयद समाज के कई गणमान्यजनों और खेलप्रेमियों ने टीम को दिल से बधाई दी बल्कि विदेशों से भी टीम सदस्यों को बधाइयां देने का सिलसिला लगातार जारी है। बधाई देने वालों में डॉ. सोहन चौधरी (मारवाड़ एकेडमी), अमानुल्लाह सिद्दीकी, एस.एम. आबिद, अकीक अहमद उस्मानी, इसरार अहमद सिद्दीकी, सैयद मोहम्मद सईद, शकील उस्मानी, आफताब, सैयद फिरोज अली, सैयद सलामत अली, सैयद इरफान अली, जुबेर अली पार्षद, अख्तर अली, सैयद नदीम अली, तनवीर अली, रशीक़ उस्मानी, लबीक उस्मानी, शारीक़ उस्मानी, तनवीर सिद्दीकी और एसपीएल कमेटी के सभी सदस्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

डीडवाना से शुरू, अब प्रदेशभर में चमक रहा एसपीएल

एसपीएल फाउंडर सैयद जाहिद अली ने बताया कि 2008 में डीडवाना से शुरू हुई यह लीग अब राजस्थान के अन्य शहरों में भी लोकप्रिय हो चुकी है। सीकर में आयोजित ये आयोजन भामाशाह सैयद साबिर अली के सहयोग से ऐतिहासिक बन गया जिसमें डीडवाना, सीकर, लाडनूं क्षेत्रों की 8 टीमों ने हिस्सा लिया।

क्या बोले एसपीएल के वरिष्ठ पदाधिकारी?

एसपीएल सुप्रीमो फैज़ अहमद ने कहा, की “ये जीत सिर्फ एक कप नहीं, डीडवाना के जज़्बे और मेहनत का नतीजा है। खिलाड़ी जिस अनुशासन और उत्साह से खेले, वह काबिल-ए-तारीफ है।” एसपीएल सीईओ अनीक अहमद ने कहा कि “खिलाड़ियों ने जो समर्पण दिखाया, वही एसपीएल की असली पहचान है। आयोजन सफल रहा, इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है।” एसपीएल हाईकमान मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी ने कहा कि “लीग का विस्तार हर शहर में हो रहा है, लेकिन डीडवाना की टीम हर बार अपनी अलग छाप छोड़ जाती है। युवा खिलाड़ियों का यह उत्साह समाज के लिए प्रेरणा है।”

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now