समाजसेवी सत्यनारायण अरोड़ा की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाओं सहित 1301 ने किया रक्तदान, ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार और विनोद सैन का रक्तदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समाजसेवी सत्यनारायण अरोड़ा की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाओं सहित 1301 ने किया रक्तदान,

टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार और विनोद सैन का रक्तदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान

सुशील शर्मा, पत्रकार। जसवंतगढ/ सुजानगढ़ (kalamkala.in)। समाज सेवी सत्यनारायण अरोड़ा की पांचवीं पुण्यतिथि पर मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में सोमवार को अग्रसेन भवन सुजानगढ़ में में रक्तदान शिविर लगाया गया। सत्यम् ग्रुप के सौजन्य से लगे इस शिविर में 1301 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें 170 महिलाओं व युवतियों ने भी अपना ब्लड डोनेट किया। मंच के प्रांत अध्यक्ष आयोजक सुरेश अरोड़ा ने बताया कि सुबह सात से रात साढ़े 10 बजे तक चले रक्तदान शिविर में शहर सहित जसवंतगढ, लाडनूं, सांडवा, बीदासर आदि अनेक गांवों से लोग रक्तदान करने पहुंचे। इस दौरान दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर, मित्तल हॉस्पिटल सीकर, लॉयंस ब्लड सेंटर सुजानगढ़ व एसएस जयपुर की टीमों ने रक्त संग्रहण किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला कलेक्टर रहे मुख्य अतिथि

इस अवसर पर कैंप में मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार को 69 बार और विनोद सैन को 52 बार रक्तदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है। लोगों को अंगदान व देहदान के लिए भी आगे आना चाहिए। शिविर में संत विकासनाथ, एससी आयोग अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक, विधायक मनोज मेघवाल, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, सालासर के यशोदानंदन पुजारी, राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र किलक, वृंदा फाउंडेशन के डायरेक्टर अंजनी कुमार सारस्वत जसवंतगढ, दिनेश पाराशर, डीएसपी दरजाराम बोस, एडीएम मंगलाराम पूनिया, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया, मो. इदरीश गौरी, नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, विजय चौहान, कमल दाधीच, एडवोकेट मनीष दाधीच, डॉ. घनश्यामनाथ कच्छावा, अरविंद सोनी सहित कई गणमान्य लोगों ने कैंप अवलोकन किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के पंजाब नेशनल बैंक की बदतर हालात: दोषी कौन? (1) पीएनबी के नीचे स्थित एटीएम की हालत किसी सुलभ शौचालय से भी बदतर हुई, पान-गुटखा की पीक से सने बदबूदार चितकबरे दीवारों के कोने, फैली हुई गंदगी, बेतरतीब व्यवस्था, घुसने के दरवाजे पर भी बाधाओं का डेरा

शहर चुनें

Follow Us Now