कार में जलाए गए प्रभुराम के मामले में दो दिनों से धरना, एसडीएम व सीओ की समझाइश से माने लोग, पुलिस ने कुछ लोगों को किया डिटेन, हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कार में जलाए गए प्रभुराम के मामले में दो दिनों से धरना, एसडीएम व सीओ की समझाइश से माने लोग,

पुलिस ने कुछ लोगों को किया डिटेन, हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की


लाडनूं (kalamkala.in)। बल्दू निवासी प्रभुराम मेघवाल का शव उसी की कार में कार सहित बुरी तरह जला हुआ मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीण लगातार दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन पर जमे रहे। ग्रामीणों द्वारा उपखण्ड अधिकारी मिथलेश कुमार को ज्ञापन देकर अपनी कुछ मांगे प्रशासन के समक्ष रखी हैं। संध्याकाल को जाते उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार और पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल के धरनास्थल पर पहुंच कर समझाइश के बाद लोगों ने धरना उठाने पर सहमति जताई। मृतक के शव को मंगलवार सुबह मृतक के भाई के आने पर प्राप्त किया जाकर अंत्येष्टि की जाएगी। तब तक अस्पताल परिसर में ग्रामीण जमे रहेंगे। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन भी किया है।

ज्ञापन सौंप कर की हत्यारों की गिरफ्तारी व मुआवजे आदि की मांग

इस प्रकरण की एफआईआर सं. 77/2025 अन्तर्गत हत्या का मामला लाडनूं पुलिस ने धारा 103 (1) 238(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। इसी के तहत सर्व समाज और बल्दू के ग्रामीणों की ओर से उपखण्ड अधिकारी और पुलिस उप अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें बताया गया है कि इस मामले में लिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जावे। मामले की जांच लाडनूं सीओ विक्की नागपाल से करवाई जावे। मृतक प्रभुराम मेघवाल के छः लड़कियां, दो लड़के और बूढ़े माता-पिता हैं। इसलिये मृतक के परिवार को पचास लाख की आर्थिक सहायता व एक संविदा नौकरी दी जाए। विधिक सेवा प्राधिकरण ताल्लुका मेड़ता से पीड़ित प्रतिकर के तहत आर्थिक सहायता दिलाई जावे।पीड़ित परिवार को डेयरी बूथ सहित राजस्थान सरकार एवं केन्द्र सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता और योजनाओं का लाभ दिया जावे। ज्ञापन में सभी सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाने एवं सभी मांगों पर पीड़ित परिवार को लाभ दिलाया जाए। ज्ञापन पर नानूराम नायक, हरीश मेहरड़ा, कालूराम गैनाणा, बालाराम, हनुमान राम डारा, चैनसुख बीरड़ा, बाबा हरजीराम, मेघवाल समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष, मिंडासरी सरपंच आदि शामिल रहे।

कुछ लोगों को किया पुलिस ने डिटेन

गौरतलब है कि बल्दू-गुणपालिया ग्रेवल सड़क के किनारे अपनी अल्टो कार में प्रभुराम मेघवाल का शव मिला था। कार और शव दोनों जल चुके थे। प्रभुराम शनिवार को शाम को कार लेकर किसी परीचित को छोड़ने गया था। वह वापस नहीं लौटा और सुबह कार में उसका जला हुआ शव ही मिला। बताया जाता है कि उसकी कार में अंतिम बार चार जनों के साथ उसे देखा गया था। पुलिस ने एफएसएल टीम से मुआयना करवाया और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के साथ ही कुछ लोगों को डिटेन भी किया है। शीघ्र ही मामले में गिरफ्तारियां संभव है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now