भ्रष्टाचार व महिला अत्याचार वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है, भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में जिलाध्यक्ष गावड़िया ने किया आह्वान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भ्रष्टाचार व महिला अत्याचार वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है,

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में जिलाध्यक्ष गावड़िया ने किया आह्वान

लाडनूं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. रजनी गावड़िया ने कहा है कि राजस्थान में भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, दलित उत्पीड़न और कुशासन से आमजन बेहद दु:खी और परेशान हो चुका है। अब इस सरकार को बदलना जरूरी है। जन आकांक्षाओं के अनुरूप जन जागृति के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए महिला मोर्चा की बहिनों को पूरी सक्रियता से मोर्चा संभाल कर यात्रा को सफल बनाना है। सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा सबको जिलाध्यक्ष गावड़िया द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगे कैरी बैग वितरित किए गए। प्रारम्भ में महिला मोर्चा की शहर मंडल अध्यक्ष रेणु कोचर ने एक स्वागत गीतिका प्रस्तुत की। बैठक में सभी ने महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़ने और परिवर्तन यात्रा में पहुंचने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, कंचन नागपुरिया, मधु भंसाली, इंदु जैन, हड़मानी देवी, कमला चौरड़िया, राज कोचर, प्रिया बैद, जुलेखा, हंसा चौहान, पुष्पा, कलावती, मुन्नी बाई, सुनीता बोथरा, निर्मला मोदी, गायत्री, संतोष कंवर, फिरोज खान आदि महिलाएं उपस्थित रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now