आचार्य महाप्रज्ञ प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन 12 नवम्बर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्य महाप्रज्ञ प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन 12 नवम्बर को

लाडनूं। यहां जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आचार्य महाप्रज्ञ प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन 12 नवम्बर शनिवार को प्रातः 8 बजे अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित समारोह में किया जाएगा। इस समारोह में केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अर्जुनराम मेघवाल, जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़ व कुलपति प्रो. (डा.) बच्छराज दूगड़ की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस नवनिर्मित प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के भवन अनुदानदाता सुप्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी पदमचंद भूतोड़िया, कमल किशोर ललवानी व जयंतीलाल सुराणा तथा उपकरण अनुदानदाता सुप्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी राकेश कठोतिया भी उद्घाटन समारेाह में उपस्थित रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now