लाडनूं के नगर पालिका, चिकित्सालय, पुलिस व्यवस्था आदि को लेकर सुधार के लिए की मांग, श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह ने की राजेन्द्र राठौड़ से मुलाकात, उठाई समस्याएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के नगर पालिका, चिकित्सालय, पुलिस व्यवस्था आदि को लेकर सुधार के लिए की मांग,

श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह ने की राजेन्द्र राठौड़ से मुलाकात, उठाई समस्याएं

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह ने अपने जयपुर प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध भाजपा नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान मंजीत पाल सिंह ने उन्हें विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके समाधान की दिशा में सहयोग करने की अपील की। राठौड़ ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
राजेंद्र सिंह राठौड़ से जयपुर में उनके निवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट में मंजीत पाल सिंह ने चर्चा करते हुए उन्हें बताया कि लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन का रवैया भेदभावपूर्ण बना हुआ है। क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं और उनकी रोकथाम के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा निर्दोषों पर मुकदमे बना दिए जाते हैं और अपराध करने वालों को शह दी जा रही है। मंजीत पाल सिंह ने शहर की अव्यवस्थाओं पर बात करते हुए नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से भी राठौड़ को अवगत करवाया तथा शहर के बदतर हालात को सुधारने के लिए संज्ञान लेने का निवेदन किया। मंजीत पाल सिंह ने लाडनूं के सरकारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं व स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी के बारे में भी राठौड़ का ध्यान खींचा और अस्पताल में व्याप्त गुटबाजी, मरीजों के साथ दुर्व्यवहार, आपातकालीन चिकित्सा की बिगड़ी हुई स्थिति, सफाई व्यवस्था की कमी आदि के बारे में बताते हुए सुधार में सहयोग मांगा। साथ ही मनजीत पाल सिंह ने उन्हें मूल ओबीसी वर्ग की दशा और दिशा के बारे में भी बताया और कहा कि राजस्थान में मूल ओबीसी समाज के अधिकारों के संरक्षण की दिशा में कुछ नहीं किया जा रहा है और सामाजिक न्याय को लेकर मूल ओबीसी समाज पिछड़ा से अति पिछड़ा बनता जा रहा है। इसी प्रकार विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए मंजीत पाल सिंह ने राठौड़ से सहयोग की कामना की। इस अवसर पर उनसे सामाजिक व राजनैतिक मुद्दों पर भी सारगर्भित चर्चा हुई। राठौड़ ने सभी समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में मंजीत पाल सिंह के साथ नेशनल जनमंडल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलत राम पैंसिया एवं पंजाब से आए बाबू मांधनिया भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now