लाडनूं में 6 दुकानों में संयुक्त जांच दल ने पहुंचकर लगाया जुर्माना और अवधिपार सामग्री को किया मौके पर ही नष्ट : श्री जोधपुर मिष्ठान भण्डार, महेन्द्र मिष्ठान भण्डार, सती जोधपुर स्वीट होम, महेन्द्र मिष्ठान भण्डार, रामेश्वरम मिष्ठान भण्डार व नानक मिष्ठान भण्डार पर जांच, कंज्यूमर केयर अभियान के तहत लाडनूं, डीडवाना व मौलासर में कुल 10 प्रतिष्ठानों पर संयुक्त कार्यवाही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में 6 दुकानों में संयुक्त जांच दल ने पहुंचकर लगाया जुर्माना और अवधिपार सामग्री को किया मौके पर ही नष्ट : श्री जोधपुर मिष्ठान भण्डार, महेन्द्र मिष्ठान भण्डार, सती जोधपुर स्वीट होम, महेन्द्र मिष्ठान भण्डार, रामेश्वरम मिष्ठान भण्डार व नानक मिष्ठान भण्डार पर जांच,

कंज्यूमर केयर अभियान के तहत लाडनूं, डीडवाना व मौलासर में कुल 10 प्रतिष्ठानों पर संयुक्त कार्यवाही

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘कंज्यूमर केयर अभियान’ के तहत संयुक्त जाँच दल के प्रवर्तन प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुल्हार, प्रवर्तन निरीक्षक मनीषा गुर्जर, विधि माप विज्ञान अधिकारी सुरेश कुमार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबू लाल द्वारा लाडनूं, डीडवाना, मौलासर में रक्षाबन्धन के त्यौहार के मध्यनजर मिठाई, सूखे मेवे, बेकरी उत्पाद इत्यादि के साथ डिब्बा तोलने, कम-माप तौलने व पैकिंग नियमों के तहत तय मापदण्डों के अनुसार बिक्री न करने इत्यादि की रोकथाम के लिए कार्यवाही की गई।

इन दुकानों, प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई

इस दौरान लाडनूं में श्री जोधपुर मिष्ठान भण्डार, महेन्द्र मिष्ठान भण्डार, सती जोधपुर स्वीट होम, महेन्द्र मिष्ठान भण्डार, रामेश्वरम मिष्ठान भण्डार व नानक मिष्ठान भण्डार, डीडवाना शहर में अरोडा नमकीन तथा मौलासर में श्याम स्वीटस, रामदेव स्वीटस, शर्मा रेस्टोरेन्ट की जाँच की गई। जांच में जिन प्रतिष्ठानों में पैकेजिंग नियमों एवं कांटा सर्टिफाइड नहीं पाया गया, उन पर कुल 28000 रूपये का जुर्माना लगाया गया और प्रतिष्ठानों पर प्राप्त अवधिपार खाद्य सामग्री व पेय पदार्थों को टीम द्वारा मौके पर नष्ट करवाया गया। साथ जांच द्वारा सभी प्रतिष्ठानों को त्यौहार के समय शुद्ध एवं तोल में पूर्ण मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now