‘कलम कला’ : खास रिपोर्ट- एक रक्षाबंधन ऐसा भी, जहां एक भाई को राखी बांधने पहुंचती हैं 36 बहिनें, लाडनूं के विनोद कश्यप पटावरी हैं 36 बहनों के भाई, रक्षाबंधन को रहता है उनके घर में दीपावली सा माहौल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘कलम कला’ : खास रिपोर्ट-

एक रक्षाबंधन ऐसा भी, जहां एक भाई को राखी बांधने पहुंचती हैं 36 बहिनें,

लाडनूं के विनोद कश्यप पटावरी हैं 36 बहनों के भाई, रक्षाबंधन को रहता है उनके घर में दीपावली सा माहौल

शंकर आकाश, पत्रकार। लाड़नूं (kalamkala.in)। कहते हैं कई बार खून के रिश्तों से भी बड़े हो जाते हैं धर्म के रिश्ते। अगर यही धर्म का रिश्ता भाई-बहन का हो तो, उसका स्थान और भी ऊंचा हो जाता है। ऐसा ही एक नायाब उदाहरण है लाडनूं के विनोद कश्यप पटावरी का, जो जैन समाज में जन्म लेने के बावजूद भी सनातन परंपराओं के गहरे अनुयायी हैं और प्रत्येक त्यौंहार को पूरे मनोयोग से जीते हैं। जब रक्षा बंधन का पर्व आता है, तो उनके घर में दीपावली से कम माहौल नहीं होता। उसका कारण है विनोद पटावरी कोई एक-दो बहन के भाई नहीं हैं , बल्कि इनकी 36 मुंहबोली धर्म-बहिनें हैं। इनमें अधिकतर इन्हें राखी बांधने घर आ जाती हैं अथवा इन्हें निरंतर राखी भेजती हैं। इतना ही नहीं बिनोद पटावरी की पत्नी संतोष पटावरी को भी अपनी इन नणदों के आने का इंतजार बेसब्री से रहता है। पटावरी का गुवाहाटी, कोलकाता में रियल इस्टेट व मेडिसिन का कारोबार है। लेकिन, पिछले दो-तीन वर्षो से अब वे स्थायी रूप से अपनी जन्मभूमि लाडनूं में ही सेटल हो गए हैं। पटावरी बालाजी के परम भक्त हैं तथा यहां रेल्वे स्टेशन के सामने उन्होंने भव्य हनुमान मंदिर बनाया है, वहीं प्रत्येक मंगलवार को सालासर में अपनी सेवाऐं देते हैं। रक्षाबंधन के दिन उनके निवास पर उत्सव का नज़ारा देखने लायक होता है। उनके यहां दिनभर इन बहिनों की रेलमपेल लगी रहती है। उनकी इन 36 बहनों में चार बहनें तो दिवंगत भी हो चुकी हैं। अपनी बहनों के सुख-दुख के अवसर पर पटावरी सपत्नीक उनके यहां पहुंच जाते हैं। पटावरी का रिश्ते निभाने का यह अंदाज अक्सर लोगों के मुंह से सुना जा सकता है। पटावरी अपनी इस सेवा भावना के पीछे अपनी मां लाडा देवी के संस्कारों का प्रभाव मानते हैं।

ये हैं पटावरी की 36 बहनें

लाडनूं के विनोद पटावरी की 36 बहिनों में से मोनिका लूथरा, रीना झुंझुनूंवाला, सीमा हरपलानी, हर्षिता पारवानी, निर्मला दूगड़, सुनीता धूत, उषा शर्मा, ओम चारण, सुनीता वर्मा, कविता शर्मा, किरण प्रजापत, उर्मिला सोनी, अंबिका, सुशीला सोनी, संगीता धारीवाल, बिमला भंसाली, सायर देगड़, प्रियंका सर्राफ, एनके सुराणा, संगीता केड़िया, नवजीता, रीची पटावरी, पिंकी बब्बर, रश्मि छतवानी, आभा शर्मा, सरिता बरमेचा, मंजू भूतोड़िया, सुषमा दूगड़, बिमला बोरड, बुलबुल बरमेचा, सरिता सुराणा आदि शामिल हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now