लाड़नूं के कोर्ट के न्यायिक कार्मिक अनिश्चितकालीन अवकाश पर, कोर्ट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया, जमकर लगाए सरकार के खिलाफ नारे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाड़नूं के कोर्ट के न्यायिक कार्मिक अनिश्चितकालीन अवकाश पर,

कोर्ट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया, जमकर लगाए सरकार के खिलाफ नारे

लाड़नूं (kalamkala.in)। यहां अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के न्यायिक कर्मचारियों ने प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार से अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने का निर्णय लेते हुए न्यायालय परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।संयोजक मदन सिंह ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की पूर्ण पीठ द्वारा न्यायिक कर्मचारियों के कैडर के पुनर्गठन संबंधी संशोधन राज्य सरकार को भेजा गया था, लेकिन राज्य सरकार ने आज तक कोई आदेश जारी नहीं किया है। इसे लेकर समस्त न्यायिक कर्मियों में रोष है। उनकी यह मांग नहीं माने जाने तक यह अवकाश व धरना-प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा। शनिवार को धरने के दौरान अजीत ख़ान, विष्णु काकड़ा, परमानन्द जांगिड, नरेंद्र टाक, चन्द्रप्रकाश मीणा सहित न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे एवं स्थानीय बार एसोसिएशन लाड़नूं ने भी समर्थन देते हुए सरकार के प्रति अपना विरोध जताया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now