पुलिस की सुपरफास्ट कार्रवाई- चोरी किया गया डम्पर मात्र आधा घंटा में बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और वारदात के लिए प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद, निम्बी जोधां पुलिस ने बल्दू से आरोपी राजुराम गेट व सहिराम बिजारणियां को तत्काल दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस की सुपरफास्ट कार्रवाई-

चोरी किया गया डम्पर मात्र आधा घंटा में बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और वारदात के लिए प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद,

निम्बी जोधां पुलिस ने बल्दू से आरोपी राजुराम गेट व सहिराम बिजारणियां को तत्काल दबोचा

लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधां पुलिस द्वारा डम्पर चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र आधा घंटे में चोरी किया गया डम्पर बरामद किया है। साथ ही दो आरोपियों राजुराम गेट व सहिराम बिजारणियां निवासी बल्दू को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों द्वारा वारदात के लिए प्रयुक्त की गई अर्टिगा गाड़ी को भी जब्त किया है। इस प्रकरण से सम्बन्धित एक रिपोर्ट राजोद निवासी नरसीराम जाट ने 11 जुलाई को पुलिस को देकर बताया था कि उसके डम्पर ड्राइवर नानुराम पुत्र पुसाराम जाट निवासी बल्दू ने फोन से बताया कि उसके डम्पर नंबर आरजे 21 जीडी 4299 को गेनाणा से रामनारायण चोयल के घर के सामने से राजूराम गेट व सहीराम बिना बताये चोरी से लेकर चले गये। पुलिस ने इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुये चोरी गए डम्पर नं. आरजे 21 जीडी 4299 को मात्र 30 मिनट में बरामद कर लिया। साथ ही चोरी के आरोपी राजू राम गेट (25) पुत्र रामनिवास जाट निवासी बल्दू एवं सहिराम बिजारणियां (26) पुत्र हुकमाराम जा निवासी बल्दू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी नं. डीएल 3 सीएएच 0581 को भी जब्त कर लिया।

इस पुलिस टीम ने दिया त्वरित कार्रवाई को अंजाम

इस सम्पूर्ण कार्रवाई को पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल के निकटतम सुपरविजन में निम्बी जोधां पुलिस थाने के थानाधिकारी रामेश्वरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्यों कांस्टेबल राजकुमार, लक्ष्मीनारायण, सियाराम, मनोज एवं कृष्ण कुमार ने अंजाम देते हुए इस डम्पर चोरी के प्रकरण में कार्रवाई कर चोरी गया डम्पर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now