लाडनूं में बिना मान्यता के फर्जी तरीके से संचालित हो रहा है गौरव पथ का कैडेट फाउण्डेशन स्कूल, स्कूल संचालक के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सख्त कार्रवाई की मांग, टीसी नहीं मिलने से दर-दर भटक रहे अभिभावक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में बिना मान्यता के फर्जी तरीके से संचालित हो रहा है गौरव पथ का कैडेट फाउण्डेशन स्कूल,

स्कूल संचालक के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सख्त कार्रवाई की मांग, टीसी नहीं मिलने से दर-दर भटक रहे अभिभावक

अरिहंत भंसाली, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। नगर में गौरव पथ स्थित केडेट फाउण्डेशन स्कूल प्रशासन के खिलाफ बिना मान्यता के स्कूल संचालित करने के आरोप को लेकर नगर पालिका के उपाध्यक्ष मुकेश खींची व अन्य लोगों ने उपखण्ड अधिकारी के नाम का एक ज्ञापन यहां तहसीलदार को सौंपा तथा उन्होंने फर्जी स्कूल के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में लिखा गया है कि स्थानीय निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा की पुत्री जेसिका शर्मा ने इस विद्यालय में एक वर्ष अध्ययन किया था।जिसके बाद दूसरे स्कूल में दाखिला करवाने के लिए विद्यालय संचालिका शिवानी प्रजापत से अपनी पुत्री का स्थानान्तरण प्रमाण पत्र मांगा गया। लेकिन शिवानी ने उन्हें टालमटोली करते हुए कई चक्कर लगवाये। अब तक अभिभावक को टीसी उपलब्ध नहीं करवाई गई है। इसके पश्चात अभिभावक ने शिक्षा विभाग से शिकायत की, तो इस नाम से कोई विद्यालय ही रजिस्टर्ड नहीं होने की जानकारी मिली। ज्ञापन में लिखा गया है कि यहां से कई अभिभावकों को राजस्थान शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल दुजार के नाम से टीसी दी जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि शिक्षा विभाग से बिना मान्यता के संचालित इस विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल में अभिभावक जगदीश प्रसाद, सुरेश खटीक, असगर अली सहित अन्य लोग शामिल थे। खींची ने कहा कि नगर में खुलेआम चलने वाले अवैध स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो उच्चाधिकारियों से मिलकर इस संवेदनशील मुद्दे को उठाया जाएगा। सैंकड़ों बच्चों का भविष्य अंधकार में है।

अभिभावकों से धोखा, वसूल कर रहे 5-5 हजार रुपए

ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बिना मान्यता के संचालित इस विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है। इस प्रकार के विद्यालय का शिक्षा जगत की जड़ों को खोखला कर रहे हैं। आमतौर पर विद्यालय में प्रवेश दिलाते समय कोई भी अभिभावक विद्यालय के मान्यता संबंधित जानकारी नहीं करते हैं। हाल ही में इस विद्यालय में एक व्यक्ति ने अपने नाती का प्रवेश दिलवाया था तथा शुल्क के रूप में 5 हजार रूपये भी जमा करवा दिये। इसके पश्चात जब उसे इस विद्यालय के मान्यता प्राप्त नहीं होने की जानकारी मिली तो अभिभावक विद्यालय में पहुंचा और मान्यता की पुष्टि की की जानकारी मांगी। विद्यालय संचालक एवं वहां कार्यरत शिक्षकों द्वारा उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाने पर उसने स्कूल में जमा करवाई गई अपनी फीस वापस करने की मांग की, लेकिन विद्यालय ने उन्हें फीस वापस नहीं लौटाई। इस प्रकार लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

शिक्षा विभाग से दो बार की जांच में नहीं मिला कोई मान्यता प्रमाण 

इस विद्यालय के सम्बन्ध में पिछले करीब 6 माह में मान्यता नहीं होने के संबंध में अलग-अलग शिकायतों पर जांच करवाई गई। अलग-अलग जांच दल द्वारा जांच रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि केडेट फाउण्डेशन स्कूल के पास किसी प्रकार की कोई मान्यता संबंधित दस्तावेज नहीं मिला तथा ना ही प्रस्तुत किया गया है। विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों द्वारा भी जांच दल ने बातचीत की, तो स्पष्ट रूप से यह विद्यालय समय पर ही संचालित होना पाया। इसके विपरीत विद्यालय प्रशासन इसे कोचिंग क्लासेज बताकर विभागीय जांच को भ्रमित कर रहा है।

इनका कहना है-

सीबीईओ से मांगी गई जांच रिपोर्ट

केडेट फाउण्डेशन स्कूल के मान्यता संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके लिए शिक्षा विभाग के सीबीईओ को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिये गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
– अनिरूद्ध देव पाण्डे, तहसीलदार, लाडनूं।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी

मैंने हाल ही में सीबीईओ कार्यालय में पदभार ग्रहण किया है। केडेट फाउण्डेशन स्कूल के मामले की जानकारी नहीं है। एसीबीईओ रामचन्द्र भाटी से जानकारी प्राप्त करें। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।
– प्रहलाद खटीक, सीबीईओ, लाडनूं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now