शिक्षा क्षेत्र के साथ प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारी देने में अग्रणी गांव है कसूम्बी- बागड़ा, कसुम्बी के कुबेर होटल पर आरएएस में चयनित भावना राठौड़ का समारोह पूर्वक किया गया स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षा क्षेत्र के साथ प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारी देने में अग्रणी गांव है कसूम्बी- बागड़ा,

कसुम्बी के कुबेर होटल पर आरएएस में चयनित भावना राठौड़ का समारोह पूर्वक किया गया स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम कसूम्बी से आर.ए.एस. परीक्षा में चयनित हुई भावना राठौड़ का स्वागत-सम्मान कार्यक्रम कसूम्बी के कुबेर होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होटल संचालक कैलाश प्रजापत ने गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भावना राठौड़ का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा ने अपने सम्बोधन में कहा कि गांव के लिए यह गर्व की बात है कि यह गांव शिक्षा के क्षेत्र में और विभिन्न अधिकारी देने में पूरी तहसील में अग्रणी श्रेणी में रहा है। पहले भी कसूम्बी गांव से कई प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी हुए हैं। सभी ने सबके लिए समान रूप से श्रेष्ठ कार्य किए हैं। सबने गांव की पहचान को कायम रखा है। उन्होंने नवचयनित भावना राठौड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कसूम्बी गांव ने काफी बढ़ोतरी की है। हर वर्ष यहां से सैकड़ों बच्चे-बच्चियां परीक्षाएं पास करके सरकारी नौकरियों में लगते है। यह गांव के लिए गौरव की बात है।

इन सबकी रही उपस्थिति, इन सबने किया सम्मान 

इस स्वागत समारोह में पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा, सरपंच गिरधारी राहड़, पूर्व सरपंच सुरजाराम राहड़, पूर्व सरपंच मांगीलाल राठी, अनिल पिलानिया, वार्ड पंच सावित्री देवी, देवी सिंह राठौड़, इंद्र कंवर, भूराराम चंदेलिया, मंगतूराम बालोदिया, रामचंद्र गुर्जर, मूलाराम गौड़, भंवरलाल पाण्डर, प्रेमसुख शर्मा, सुनील मदेरणा, नंददास स्वामी, मूल सिंह, श्रीकांत चोटिया, ओमप्रकाश प्रजापत, शंकर दास स्वामी सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में कैलाश प्रजापत ने भावना राठौड़ को बधाई देते हुए सभी का अभिनन्दन किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now