जैविभा विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह 27 अक्टूबर को होगा अहमदाबाद में, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे मुख्य अतिथि, कुल 3022 विद्यार्थियों को दी जाएंगी डिग्रियां, 15 को पीएचडी और 9 को मिलेंगे गोल्ड मैडल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैविभा विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह 27 अक्टूबर को होगा अहमदाबाद में, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे मुख्य अतिथि,

कुल 3022 विद्यार्थियों को दी जाएंगी डिग्रियां, 15 को पीएचडी और 9 को मिलेंगे गोल्ड मैडल

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह अहमदाबाद के कोबा में प्रेक्षा विश्व भारती में आचार्य महाश्रमण प्रवास स्थल पर आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह 27 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में एवं केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में होगा। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ समारोह में उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजेश मौजा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 3022 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को विभिन्न डिग्रियां प्रदान की जाएगी। इनमें 15 को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएगी और 9 को गोल्ड मैडल दिए जाएंगे। 2533 को स्नातकोत्तर एवं 474 को स्नातक उपाधियां प्रदान की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now