लाडनूं: जली हुई अल्टो कार में लेटा हुआ मिला एक जने का शव, क्षेत्र में सनसनी फैली, एफएसएल टीम ने किया मुआयना, प्रभु राम को जलाकर किसने मारा, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने की जांच की मांग, अस्पताल परिसर में किया धरना-प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं: जली हुई अल्टो कार में लेटा हुआ मिला एक जने का शव, क्षेत्र में सनसनी फैली, एफएसएल टीम ने किया मुआयना,

प्रभु राम को जलाकर किसने मारा, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने की जांच की मांग, अस्पताल परिसर में किया धरना-प्रदर्शन

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र के बल्दू से गुणपालिया मार्ग के किनारे पर एक जली हुई कार और उसमें जला हुआ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बल्दू-गुणपालियां के इस कच्चे मार्ग पर रविवार की सुबह यह ऑल्टो कार जलती हुई मिली, जिसमें एक व्यक्ति जलकर कर मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई तथा स्थानीय पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का पूरा मुआयना किया और कार व मृतक के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। मौके पर कार में बैठे जले हुए शव की पहचान ग्राम बल्दू निवासी प्रभुराम मेघवाल के रूप में हुई है। वह अपनी ही कार के अंदर ही आगे की दोनों सीटों पर लेटी हुई मुद्रा में था। वहां से कुछ ही दूरी पर उसका खेत बताया जा रहा है। पुलिस ने अजमेर से एफएसएल टीम को बुलाया, जिन्होंने बारीकी से पूरा जायजा लिया और नमूने संग्रहित किए। इसके बाद शव को कार से निकाला जाकर लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठ गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस बारे में मृतक के रिश्ते के भतीजे ने पुलिस को रिपोर्ट देकर इसे हत्या बताया है और जांच की मांग की है।

सभी पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर, एफएसएल टीम भी आई

कार कैसे जली और प्रभु राम की मौत कैसे हुई, इस बारे में अभी तक कोई खुलासा नही हुआ है। जली हुई यह कार मारुति अल्टो है और पैट्रोल की है। आग लगने के कारण अभी सामने नहीं आए हैं। कार पूरी जल चुकी है। कार के टायर सीट आदि सब राख बन चुके, केवल जला हुआ लोहे का ढांचा सामने रहा है। मृतक प्रभु राम को कार के अंदर आगे की दोनों सीटों पर सोई हुई मुद्रा में था और शव अर्धजला हुआ है। उसका शव लगभग 75 प्रतिशत जल चुका था। घटना शनिवार रात्रि की बताई जा रही है। रविवार सुबह करीब 5 बजे आसपास की ढाणियों के लोगों ने उसे देखा, उन्होंने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा भी पहुंचे। उनके अलावा लाडनूं से पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, डीडवाना के पुलिस उप अधीक्षक धर्माराम पूनिया, लाडनूं थानाधिकारी महीराम बिश्नोई आदि अधिकारी और पुलिसकर्मी पहुंचे और मौके पर मौजूद रहे। एफएसएल टीम भी मुआयना करने पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड वाहन पहुंच गया और चिकित्सा वाहन एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।

फोन कर घर से बुलाया, इसके बाद लाश मिलने की ही सूचना मिली

पुलिस थाना निम्बी जोधां के थानाधिकारी को इस सम्बन्ध में एक लिखित रिपोर्ट दी गई है। यह रिपोर्ट भंवरलाल पुत्र छगनाराम मेघवाल निवासी बल्दू ने दी है, जिसमें बताया गया है कि 26 अप्रेल शनिवार को शाम को मेरे रिश्ते में चाचा प्रभुराम (40) पुत्र आसुराम मेघवाल निवासी बल्दू अपनी रहवासी ढाणी में थे, तब उनके पास भागीरथ राम पुत्र हड़मान राम मेघवाल निवासी मणूं का फोन आया कि हमारे बस निकल गई है, हमें छोड़कर आओ। तो शाम 5.30 बजे प्रभु राम अपनी अल्ट़ो गाड़ी लेकर ढाणी से निकले थे। उन्हें बल्दू के मेघवालों में शाम 7.30 बजे लगभग राकेश ने देखा था। वे गाड़ी में 4 जने थे। शाम 8 बजे मेरी चाची पप्पू देवी ने प्रभुराम को फोन किया तो उन्होंने 1 घंटे में घर आने का कहा। फिर घंटे भर बाद चाची ने पुनः फोन किया तो प्रभुराम का फोन बन्द आ रहा था। आज सुबह 6 बजे इतला मिली कि बल्दू से गुणालिया जाने वाली ग्रेवल सड़क पर गोपाल राम पुत्र रामदेवाराम ठोलिया के खेत के पास एक अल्टो गाड़ी सड़क किनारे पूर्ण जली हुयी है, जिसने एक व्यक्ति के जिन्दा जलने के अवशेष है। मुझे आशंका है कि किसी ने मेरे चाचा प्रभु राम की हत्या कर दी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now