लाडनूं को लम्बे इंतजार के बाद नया ईओ मिला, पर वह भी अतिरिक्त नियुक्ति पर, ये होंगे 5 साल में 15वें ईओ, ईओ हरेन्द्र चौधरी के कार्यभार ग्रहण करने पर किया गया भावभीना स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं को लम्बे इंतजार के बाद नया ईओ मिला, पर वह भी अतिरिक्त नियुक्ति पर, ये होंगे 5 साल में 15वें ईओ,

ईओ हरेन्द्र चौधरी के कार्यभार ग्रहण करने पर किया गया भावभीना स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। लम्बे समय से ईओ की रिक्तता के चलते लाडनूं नगर पालिका के लिए अब राज्य सरकार ने अधिशाषी अधिकारी को नियुक्ति प्रदान की है, लेकिन वह भी प्रतिनियुक्ति पर लगाए गए हैं। शुक्रवार को नए ईओ हरेंद्र चौधरी ने नगर पालिका लाडनूं में पदभार ग्रहण कर लिया। यहां अब तक अधिशाषी अधिकारी के रूप में लाडनूं के तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय कार्यरत थे। तहसीलदार के पास पहले से ही कार्यभार अधिक रहने से उन्हें नगर पालिका को संभालने का समय कम मिल पाता था। अब उम्मीद है कि नए अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र मेड़ता रोड के साथ-साथ लाडनूं को भी पर्याप्त समय दे पाएंगे। ये नगर पालिका लाडनूं में पांच सालों में 15वें ईओ होंगे। शुक्रवार को ईओ हरेन्द्र द्वारा चार्ज ग्रहण करने के समय पालिकाध्यक्ष रावत खां मौजूद रहे। चार्ज लेने के बाद ईओ हरेंद्र ने कहा कि वे आमजन की समस्याओं का समाधान करने को पहली प्राथमिकता देंगे। शहर की सड़कों, नालियों, सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा।

किया गया भावभीना स्वागत 

ईओ हरेन्द्र के चार्ज ग्रहण करने के समय उनको फूलमालाओं से लाद दिया गया। पालिकाध्यक्ष रावत खां ने उन्हें साफा पहना कर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। नगर पालिका के अन्य कार्मिकों ने भी उनका माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, विधि सलाहकार गोविंदसिंह कसूम्बी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संजय बारासा, कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर चौधरी, अरविंद धवल, लेखाकार राजेंद्र सिंह पंवार, वेद प्रकाश, श्याम बारासा, मदन लाल डारा, पार्षद राजेश भोजक आदि उपस्थित रहे और उनका स्वागत किया।

यह आदेश हुए हैं जारी

स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर द्वारा जारी उनके नियुक्ति आदेश क्रमांक : प.1 (क) (39) कार्मिक/आर.एम.एस./ डी.एल.बी/25/87 दिनांक : 08/01/2026 में बताया है कि प्रशासनिक कारणों से श्री हरेन्द्र, अधिशाषी अधिकारी-चतुर्थ हाल अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, मेड़तारोड़ को अपने पद के कार्य के साथ-साथ अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, लाडनूं के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्य करने हेतु अग्रिम आदेशों तक अधिकृत किया जाता है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now