पाबोलाव सरोवर से महिलाएं लाई जल भर कर कांवड़, डाढाली करणी माता मंदिर स्थित शिवालय में किया शिव का जलाभिषेक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पाबोलाव सरोवर से महिलाएं लाई जल भर कर कांवड़,

डाढाली करणी माता मंदिर स्थित शिवालय में किया शिव का जलाभिषेक,

लाडनूं (kalamkala.in)। सावण के महिने में शिवपूजन और अभिषेक का जोरदार माहौल रहता है। सावन का महीना पूरी तरह भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस महीने भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से मन की इच्छाएं पूर्ण होती हैं ओर सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। इसी कारण युवा वर्ग द्वारा इस महीने में पवित्र जलाशयों से कांवड़ में जल भर कर शिवालयों पर लाकर शिव का जलाभिषेक किया जाता है। लेकिन, ग्राम मंगलपुरा व आसपास की महिलाओं ने स्वयं कांवड़ लाकर शिव का जलाभिषेक किया। सावन की तीज के अवसर पर इन महिला सदस्यों द्वारा क्षेत्र के पाबोलाव धाम से कावड़ लाई गई। उन्होंने अपनी कांवड़ लाकर यहां हाईवे पर लादूबाबा की बगीची के सामने स्थित डाढ़ाली करणी माता मंदिर में नवनिर्मित शिव मंदिर में पहुंचे और वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now