लाडनूं के पुलकित वर्मा का सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के पुलकित वर्मा का सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चयन

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के एक होनहार का चिकित्सा के क्षेत्र में चयन एक उपलब्धि है। लाडनूं के नाई समाज ही नहीं, बल्कि समस्त मूल ओबीसी के लिए भी यह गर्व की बात है। यहां जोधां का बास में रहने वाले पुलकित वर्मा का चयन काउंसलिंग के बाद राजकीय कालेज आरजी कार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोलकाता में एमबीबीएस की सरकारी सीट पर किया गया है। पुलकित ने नीट यूजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 10743 हासिल की है। पुलकित वर्मा लाडनूं के गोपाल वर्मा के पुत्र एवं स्व. जवाहर लाल वर्मा (टॉक्सिया पड़िहार) के पौत्र हैं। उसकी यह सफलता अथक मेहनत और लगन का परिणाम है, साथ ही यह परिवार में मौजूद शिक्षा के प्रेरणादायी माहौल का असर भी है। पुलकित ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया है। उसने अपने बड़े भाई-बहनों को अपना आदर्श बताया है। लाडनूं में पुलकित की सफलता के लिए लोगों ने उसके परिवार को बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now