लाडनूं के निम्बी जोधां व रताऊ में रसद टीम ने दबिश देकर 19 गैस सिलेंडर जब्त किए, गैस एजेंसी का किया निरीक्षण, रसोई गैस की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन चाक-चौबंद, हेल्प सेंटर किया कायम, हर उपखंड क्षेत्र में निरीक्षण जारी, कलेक्टर और डीएसओ पूरे सक्रिय, व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की औसत खपत की 20 प्रतिशत आपूर्ति बहाल, जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, आमजन अफवाहों पर ध्यान न दें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के निम्बी जोधां व रताऊ में रसद टीम ने दबिश देकर 19 गैस सिलेंडर जब्त किए, गैस एजेंसी का किया निरीक्षण,

रसोई गैस की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन चाक-चौबंद, हेल्प सेंटर किया कायम, हर उपखंड क्षेत्र में निरीक्षण जारी, कलेक्टर और डीएसओ पूरे सक्रिय,

व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की औसत खपत की 20 प्रतिशत आपूर्ति बहाल, जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, आमजन अफवाहों पर ध्यान न दें

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने कहा है कि जिले में रसोई गैस की आपूर्ति बराबर जारी है, अफवाहों से बचें और राजकीय निर्देशों का पूरा पालन करें। कलेक्टर ने बताया कि घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के अवैध संग्रहण और ऊंचे दामों पर काला बाजारी की आशंका के दृष्टिगत उपखण्डवार विशेष प्रवर्तन जांच दलों द्वारा प्रभावी निगरानी की जा रही है। रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बराबर किए जाने के बावजूद रसोई गैस के अवैध संग्रहण, अवैध उपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।

घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग रोका, सिलेंडर जब्त किए

जिला रसद अधिकारी उपेन्द्र ढाका ने बताया कि जिले भर में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने व कालाबाजारी रोकने के लिए जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर सोमवार को रसद कार्यालय डीडवाना-कुचामन की टीम दीपक कुल्हार प्रवर्तन अधिकारी, वीरेन्द्र सिंह जाखड प्रवर्तन निरीक्षक, एवं मनीषा गुर्जर प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान निम्बी जोधां व रताऊ में 7 कार्यवाही करते हुए कुल 19 गैस सिलेण्डर मौके पर जब्त किये गये तथा एक गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। ये सिलेंडर रसोई गैस के घरेलू थे और उपयोग व्यावसायिक किया जा रहा था।

4150 सिलेंडरों की बुकिंग और 3600 का किया वितरण

जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका ने बताया कि रविवार को शाम तक जिले में 4150 सिलेंडर की बुकिंग की गई है और 3600 सिलेंडर का वितरण उपभोक्ताओं को किया गया है। उन्होंने बताया कि साथ ही जिले को विभिन्न गैस कंपनियों के 3900 सिलेंडर का स्टॉक भी प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आयल कंपनी के नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्र में सिलेंडर की प्राप्ति के 45 दिन पश्चात बुकिंग हो सकती है तथा शहरी क्षेत्र में 25 दिवस बाद ही दोबारा बुकिंग हो सकती है।

गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

कलेक्टर ने बताया कि सरकार द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की औसत खपत की 20 प्रतिशत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जिसमें शैक्षिक संस्थान, हॉस्टल्स, कोचिंग इंस्टीट्यूट, मेडिकल संस्थान, अन्नपूर्णा रसोई, राजकीय कैन्टीन एवं सहकारी डेयरियों इत्यादि को प्राथमिकता से आपूर्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके नंबर 01580-294494 है एवं पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 112 व उपभोक्ता मामलात विभाग के नंबर 14435 पर सूचना/शिकायत की जा सकती है। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने कहा है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति गैस कंपनियों द्वारा निरंतर प्राप्त हो रही है। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें एवं आवश्यकता होने पर ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करावें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now